ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मामले में हंडिया के पूर्व चेयरमैन के घर नोटिस चस्पा

हंडिया

पूर्व चेयरमैन का बेटा फरार

युवा तुर्क, प्रयागराज

प्रयागराज के शाहगंज थाने की पुलिस ढ़ोल नगाड़े के साथ 82 की कार्यवाही के लिए हंडिया के पूर्व चेयरमैन के घर शनिवार को पहुंची है। नाबालिग से दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित चल रहे हंडिया नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन के बेटे अनिल जायसवाल के आवास पर न्यायालय के आदेश के अनुपालन में दो आवासों पर नोटिस चस्पा की गई।

पुलिस के अनुसार आरोपी अनिल जायसवाल लंबे समय से फरार चल रहा है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं।

न्यायालय के आदेश के तहत की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी को निर्धारित तिथि पर न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। पुलिस का कहना है कि यदि आरोपी उपस्थित नहीं होता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 82 की कार्रवाई पर ढोल नगाड़ों की गूंज ने हंडिया में सनसनी फैला दी।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: बी फार्मा छात्र की निर्मम हत्या मामले में तीन को आजीवन कारावास

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट

Related posts

कानपुर: एक दर्जन स्विचमैन पर निगमयुक्त का एक्शन, हुए निलंबित

Baliram Singh

बगैर फिटनेस प्रमाण पत्र के नहीं चलेंगे स्कूली वाहन

Baliram Singh

पृथ्वी दिवस: अवैध खनन से धरती माँ आहत

Baliram Singh