ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

बैज के साथ मिली जिम्मेदारी, अब स्कूल की कमान संभालेंगे विद्यार्थी

सेंट जेवियर्स स्कूल, बेल्थरा रोड

सेंट जेवियर्स स्कूल में अलंकरण समारोह, हेड बॉय सत्यम और हेड गर्ल तेजस्वनी को मिली जिम्मेदारी

युवा तुर्क, बेल्थरा रोड

सेंट जेवियर्स स्कूल बेल्थरा रोड में बुधवार को विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ नेतृत्व का व्यावहारिक पाठ पढ़ाया गया। छात्र नेतृत्व परिषद के गठन को लेकर आयोजित अलंकरण समारोह में चयनित छात्र-छात्राओं को बैज पहनाकर विभिन्न पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई। पद और जिम्मेदारी मिलते ही विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। विद्यार्थियों ने अपने दायित्वों को ईमानदारी और निष्ठा से निभाने की शपथ भी ली।

सेंट जेवियर्स स्कूल, बेल्थरा रोड
सेंट जेवियर्स स्कूल, बेल्थरा रोड

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद के कर निर्धारण अधिकारी (सीटीओ) आनंद दुबे रहे। विद्यालय के निदेशक डॉ. जे. आर. मिश्र और प्राचार्या शीला मिश्रा ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंटकर उनका स्वागत किया। दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ समारोह की शुरुआत हुई।

मुख्य अतिथि आनंद दुबे ने कहा कि नेतृत्व अधिकार हासिल करने का नहीं, बल्कि जिम्मेदारी निभाने का अवसर है। विद्यार्थियों को अनुशासन, आत्मविश्वास, समर्पण और सेवा-भाव के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए।

निदेशक डॉ. जे. आर. मिश्र ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि उनमें नेतृत्व क्षमता, संगठन कौशल, निर्णय लेने की क्षमता और आत्मविश्वास विकसित करना भी है।

अलंकरण समारोह में सत्यम गुप्ता को हेड बॉय और तेजस्वनी मिश्रा को हेड गर्ल बनाया गया। श्रीकृष्ण सृजन और साक्षी गोयल को स्कूल वाइस कैप्टन तथा तसबी फातिमा को जूनियर कैप्टन की जिम्मेदारी मिली। विराट और स्मिता स्पोर्ट्स कैप्टन बनाए गए।

कल्चरल एक्टिविटी कैप्टन सीनियर में प्रज्ञांशु आर्यन सिंह और सुहानी सहाय तथा जूनियर में नित्य यादव, काम्या यादव और अरजीत सिंह को जिम्मेदारी दी गई। दिव्यम व इफरा फातिमा को स्कूल एडिटर सीनियर, अर्नव बरनवाल व जागृति यादव को स्कूल एडिटर जूनियर बनाया गया। आदर्श व अदिति पाठक साइबर हेड सीनियर तथा पूर्वंशी साइबर हेड जूनियर नियुक्त हुईं।

प्राचार्या शीला मिश्रा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि विद्यार्थी अपने आचरण और कार्यों से विद्यालय की गरिमा को नई ऊंचाई देंगे।

कार्यक्रम का संचालन छात्राओं एलिना, इफरा, आराध्या जायसवाल और शिवांगी के साथ शिक्षक बबलू कुमार ने किया। इस दौरान वाइस प्रिंसिपल तनवीर फातिमा सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। समारोह के अंत में सभी छात्र पदाधिकारियों ने विद्यालय के आदर्शों का पालन करने और अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ ली।

बेल्थरा रोड
सेंट जेवियर स्कूल, बेल्थरा रोड

Related posts

लखनऊ में एनीमेशन कोचिंग सेंटर में भयंकर आग, 15 की मौत

Baliram Singh

युवा नेता आनंद यादव को सपा में मिली यह जिम्मेदारी

Baliram Singh

सोनभद्र के नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में संचार व्यवस्था होगी सुदृढ़

Baliram Singh