ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेशबिहार

उपेंद्र कुशवाहा ने अजय कुशवाहा को दी पूर्वी यूपी की कमान  

रालोमो

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पूर्वांचल पर रालोमो की नजर

युवा तुर्क, लखनऊ

राष्ट्रीय लोक मोर्चा  ने उत्तर प्रदेश में संगठन को नई गति प्रदान करने और जन-जन तक पार्टी की विचारधारा एवं नीतियों को पहुँचाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए गोरखपुर निवासी अजय कुमार कुशवाहा को उत्तर प्रदेश (पूर्वी) का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

RLM
अजय कुशवाहा रालोमो के पूर्वी यूपी के अध्यक्ष नियुक्त

यह नियुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद उपेन्द्र कुशवाहा के निर्देशानुसार की गई है। इसकी आधिकारिक घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बी.एस. सिंह (पप्पू सिंह) द्वारा जारी नियुक्ति-पत्र के माध्यम से की गई।

अजय कुमार कुशवाहा को यह नियुक्ति-पत्र राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद उपेन्द्र कुशवाहा द्वारा पार्टी के केंद्रीय कार्यालय, 1 तालकटोरा रोड, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान औपचारिक रूप से प्रदान किया गया। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बी.एस. सिंह (पप्पू सिंह) सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय लोक मोर्चा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का एक सशक्त एवं महत्वपूर्ण घटक दल है। हाल ही में सम्पन्न बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP), जनता दल (यूनाइटेड), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) तथा हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा। गठबंधन के तहत राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने 6 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा, जिनमें से 4 सीटों पर विजय प्राप्त की।

वर्तमान में पार्टी के कोटे से उपेन्द्र कुशवाहा के पुत्र दीपक प्रकाश बिहार सरकार में पंचायती राज मंत्री हैं।

बिहार में मिली इस उल्लेखनीय सफलता के बाद अब पार्टी नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश में संगठन के व्यापक विस्तार का अभियान तेज कर दिया है। वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, युवाओं, किसानों, पिछड़ों, अति पिछड़ों, दलितों एवं वंचित वर्गों को पार्टी से जोड़ने तथा जनहित के मुद्दों पर प्रभावी जनसंघर्ष को गति देने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

इसी रणनीतिक सोच के तहत अजय कुमार कुशवाहा को उत्तर प्रदेश (पूर्वी) का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

एक साधारण किसान परिवार से आने वाले अजय कुमार कुशवाहा का राजनीतिक जीवन समर्पण, संघर्ष और संगठनात्मक सक्रियता का प्रतीक रहा है। वे राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) के समय से ही उपेन्द्र कुशवाहा के साथ मजबूती से जुड़े रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रीय लोक समता पार्टी में भी विभिन्न महत्वपूर्ण संगठनात्मक दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। संगठन और नेतृत्व के प्रति उनकी निष्ठा, सक्रियता तथा समर्पण को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

अजय कुमार कुशवाहा किसानों, युवाओं, पिछड़ों, अति पिछड़ों, दलितों, वंचितों एवं शोषित वर्गों के अधिकारों और जनहित के मुद्दों को निरंतर मजबूती से उठाते रहे हैं।

अपनी नियुक्ति पर अजय कुमार कुशवाहा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा जी, राष्ट्रीय महासचिव बी.एस. सिंह (पप्पू सिंह) एवं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने एक साधारण किसान परिवार के कार्यकर्ता पर विश्वास जताकर इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

उन्होंने कहा, ” मैं इस दायित्व को एक संकल्प के रूप में स्वीकार करता हूँ। मेरा प्रयास होगा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाया जाए, अधिक से अधिक युवाओं, किसानों, महिलाओं एवं वंचित समाज को पार्टी से जोड़ा जाए तथा जनहित के प्रत्येक मुद्दे को पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ उठाया जाए।”

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: चंद्रशेखर आजाद को मजबूत करेंगे एक पूर्व मंत्री, एक पूर्व आईएएस और एक पूर्व आईपीएस

नवजीवन इंग्लिश स्कूल, बेल्थरा रोड, बलिया
नवजीवन इंग्लिश स्कूल, बेल्थरा रोड, बलिया
Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट

Related posts

आज़ादी के 79 साल बाद भी जातिगत भेदभाव चिंतनीय- आद्या शंकर यादव

Baliram Singh

सोनभद्र के आदिवासी इलाकों में बुनियादी समस्याओं का अंबार

Baliram Singh

अयोध्या धाम से मुंबई के बीच अमृत भारत एक्स शुरू, पीएम मोदी ने दिखायी झंडी

Baliram Singh