सीएम योगी के वादा को पूरा करने की मांग, रोजगार अधिकार अभियान ने बुलायी बैठक
युवा तुर्क, प्रयागराज
शिक्षा सेवा चयन आयोग और शिक्षा विभाग द्वारा टीजीटी-पीजीटी परीक्षा के लिए बनाई गई नियमावली -2025 की विसंगतियों से प्रभावित छात्रों को विशेष छूट दी जाए। इन विसंगतियों की वजह से प्रभावित छात्रों को सीएम योगी आदित्यनाथ ने राहत देने का वादा किया था। लेकिन सीएम योगी के इन वादों पर अमल नहीं किया गया। रोजगार अधिकार अभियान के राष्ट्रीय संचालन समिति सदस्य इंजी. आर. बी. पटेल ने यह आरोप लगाया है।

इंजी. आरबी पटेल का कहना है कि शासन के निर्देश पर जिस तरह कुछेक मामलों में छूट प्रदान की गई। उसी तरह अन्य सभी मामलों में जैसे प्राविधिक कला, एकल विषय, पीजीटी में बीएड की अनिवार्यता और स्नातक में 50 फीसद अंक आदि में भी शासन चाहे तो छूट देकर प्रभावित छात्रों को एक मौका आवेदन हेतु देने में कोई विधिक अड़चन नहीं है। यदि सरकार ने इन मुद्दों पर ध्यान नहीं दिया तो छात्रों को जल्द ही आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
पढ़ते रहिए युवा तुर्क: आपदा में जान गंवाने वाले पीड़ित परिवार को योगी सरदार देगी 8 लाख रुपए मुआवजा

