ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े चार युवकों पर गिरी बिजली; दो की मौत

दो की हालत गंभीर

युवा तुर्क, बलिया
बलिया जनपद के भीमपुरा थाना क्षेत्र के कसेसर-कसौंडर नहर मार्ग पर सोमवार दोपहर साप्ताहिक बाजार के दौरान मौसम का कहर टूट पड़ा। तेज बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े चार युवक अचानक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को आसपास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आकाशीय बिजली

कसेसर में सोमवार को साप्ताहिक बाजार लगता है। नहर मार्ग के पास दुकानें लगी थीं और दोपहर करीब ढाई बजे अचानक तेज बारिश शुरू हो गई।

बारिश से बचने के लिए वहां मौजूद चार युवक पास के एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान तेज गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली पेड़ पर गिर गई। बिजली की चपेट में आने से चारों युवक गंभीर रूप से झुलस गए।

तेज धमाके के साथ हुए हादसे के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने झुलसे युवकों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

हादसे में कसौंडर निवासी 30 वर्षीय रंजीत कुमार और सिकंदरापुर निवासी 28 वर्षीय अनुराग कुमार उर्फ गोलू की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं 29 वर्षीय छोटू कुमार और एक अन्य युवक गंभीर रूप से झुलस गए। दूसरे घायल युवक की पहचान तत्काल नहीं हो सकी।

सूचना पर पहुंची भीमपुरा पुलिस ने दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। थाना अध्यक्ष रंजीत विश्वकर्मा ने बताया कि तेज बारिश के दौरान पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरने से चार युवक उसकी चपेट में आ गए। दो युवकों की मौके पर मौत हुई है, जबकि दो का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इस घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम शरद चौधरी ने आकाशीय बिजली से मृत युवकों के परिजनों से मिले और उन्हें ढांढस बंधाया। इस अवसर पर उन्होंने पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद के तौर पर आपदा राहत कोष से 4-4 लाख रुपए का चेक दिया।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: पूर्व जवान के परिवार के साथ खड़ी है सीआरपीएफ, हर पहलू पर रखी जा रही है नजर

हॉस्पिटल
DN Surya Hospitals , Belthra Road
बलिया बलिदान दिवस
बलिया बलिदान दिवस
Sonbhadra
Kids Care English School, Sonbhadra

Related posts

अमरमणि त्रिपाठी को कांग्रेस में शामिल किया तो अनशन करूंगी

Baliram Singh

ब्लॉक प्रमुख प्रतापपुर के परिवार में नकदी समेत लगभग एक करोड की चोरी 

Baliram Singh

चकबंदी विभाग के खिलाफ किसानों का उग्र प्रदर्शन

Baliram Singh