ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

व्यापारी हितों की रक्षा करना संगठन का लक्ष्य – संजय गुप्ता

20 सितंबर को होगा उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, लखनऊ के पदाधिकारियों का चुनाव

युवा तुर्क, लखनऊ

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की लखनऊ कार्यकारिणी कमेटी के पदाधिकारियों का चुनाव 20 सितंबर को होगा। इस बाबत 20 सितंबर को सदर बाजार स्थित कबीर इन बैंक्विट हॉल में राजधानी के व्यापारियों की बड़ी बैठक आयोजित की गयी है। संजय गुप्ता का कहना है कि व्यापारियों की ताकत बढ़ाना एवं व्यापारी हितो की रक्षा करना संगठन का लक्ष्य है।

व्यापारी

प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता की उपस्थिति में सर्वसम्मति से पदाधिकारियो का चुनाव होगा। संजय गुप्ता का कहना है कि पुराने एवं नए ऊर्जावान व्यापारियों को 2026- 28 की कार्यकारिणी कमेटी में पदाधिकारी के रूप में स्थान दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि सभी प्रमुख ट्रेड एवं सभी प्रमुख बाजारों के चुनिंदा व्यापारी उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की लखनऊ कार्यकारिणी कमेटी में पदाधिकारी बनाए जाएंगे।

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की लखनऊ कार्यकारिणी कमेटी में राजधानी के 300 प्रतिष्ठित व्यापारी पदाधिकारी शामिल किये जायेंगे।

चुनाव प्रभारी कमेटी के सदस्य मो.अफ़ज़ल, अविनाश त्रिपाठी, गुरप्रीत सिंह चड्ढा, आसिफ किदवई, हरजिन्दर सिंह, मोहित कपूर, राजीव शुक्ला, राजन मिश्रा, आशीष गुप्ता ,संजीव जैन, अनिरुद्ध निगम ने बताया कि चुनाव प्रभारी कमेटी द्वारा पिछले तीन माह में राजधानी की सभी बाजारों में संपर्क किया जा चुका है तथा अनेक उर्जावान व्यापारी साथी उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के साथ जुड़कर पदाधिकारी के रूप में काम करना चाहते हैं।

Related posts

बीजेपी गठबंधन में काम कर रहे ओबीसी नेताओं ने समाज को गिरवी रख दिया- राकेश राठौर

Baliram Singh

हर आवास विहीन व्यक्ति को मिलेगा पक्का मकान: केशव प्रसाद मौर्य

Baliram Singh

दलित अभियंताओं के उत्पीड़न मामले में एससी-एसटी आयोग सख्त

Baliram Singh