ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

बीजेपी गठबंधन में काम कर रहे ओबीसी नेताओं ने समाज को गिरवी रख दिया- राकेश राठौर

शाहूजी महाराज जयंती

राजर्षि छत्रपति शाहूजी जी महाराज जयंती पर कांग्रेस ने मनाया “आरक्षण दिवस”

युवा तुर्क, लखनऊ

लखनऊ के इंदिरा गाँधी प्रतिष्ठान में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग और एससी विभाग के संयुक्त तत्वाधान देश के इतिहास में दलित, पिछड़े और वंचित तबकों के लिए आरक्षण की नींव रखने वाले महापुरुष राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज जी की जयंती “आरक्षण दिवस : जितनी आबादी, उतना हक़” मनाया गया।

आरक्षण दिवस
कांग्रेस ने मनाया “आरक्षण दिवस”

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जयहिन्द ने कहा कि जिस तरह शाहूजी महाराज ने समाज में मौजूद जाति-पाति, ऊँच -नींच, पाखंड -अंधविश्वास और महिला शोषण को महसूस कर उनके लिए न्याय, शिक्षा और भागीदारी पर ऐतिहासिक कार्य किया। उसी तरह आज कांग्रेस पार्टी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी भी आज देश में सभी वर्गों को आबादी के अनुपात में हिस्सेदारी दिलाने की मांग लगातार कर रहे हैं।

कांग्रेस एससी डिपार्टमेंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि बीजेपी की सरकार द्वारा देश की संस्थाओं के माध्यम से हमें मानसिक और आर्थिक गुलाम बनाने की नीतियों को समय समय पर पहचान कर उसके खिलाफ आवाज उठाना पड़ेगा।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने देश में धार्मिक नफ़रत और लूट को उजागर करते हुए आरएसएस बीजेपी को चेताया कि राम मंदिर में हुए चढ़ावा लूट की वजह से जनता में आक्रोश है। 

उन्होंने कहा कि आगामी 2027 विधानसभा में जनता भगवान के घर में डकैती के पाप के लिए आरएसएस बीजेपी को सबक सिखाएगी।

विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि आरएसएस बीजेपी सरकार जातिगत जनगणना का कार्य समय से पूरा कर आबादी के अनुपात में आरक्षण का काम आगे बढ़ाए।

ताकि देश की सभी संस्थाओं में सभी वर्गों को आबादी के अनुपात में नौकरी और सभी संसाधनों में हिस्सेदारी तय हो सके। तभी देश का विकास संभव है।

सीतापुर सांसद राकेश राठौर जी ने कहा कि आरएसएस बीजेपी के साथ गठबंधन में काम कर रहे ओबीसी के नेता समाज को गिरवी रखकर पद और पैसे कमा रहे हैं और समाज के हक़ अधिकार जड़ से खत्म करने में आरएसएस बीजेपी की मदद कर रहे हैं।

पूर्व सांसद रवि वर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि शाहूजी महाराज एक राजा होते हुए भी पिछड़े, दलित और वंचित समाज को सामाजिक न्याय, शिक्षा सशक्तिकरण और आरक्षण की नींव रखकर सही मायने में लोकतंत्र को मज़बूत किया और इन्हीं समाज से नेता तैयार करने में भी पूरा सहयोग किया।

उत्तर प्रदेश ओबीसी अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि भारतीय इतिहास में शाहूजी महाराज एकलौते राजा हुए जो लोकतंत्र चाहते थे। और दुर्भाग्य से यह भी सच है कि लोकतंत्र से चुनी हुई आरएसएस बीजेपी सरकार आज देश में लोकतंत्र कमजोर कर राजशाही को मज़बूत कर रही है, जिसमें अडानी नाम का एक राजा लगातार देश के सभी संस्थाओं संसाधनों पर कब्जा करता जा रहा है। उन्होंने विभाग का आगामी कार्यक्रम जारी करते हुए कहा कि अगले पूरे महीने प्रदेश भर के प्रत्येक जनपद में बहुजन विचार पर गोष्ठी एवं पदयात्रा का आयोजन होगा।

एससी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष और बाराबंकी सांसद तनुज पुनिया ने कहा कि आरएसएस बीजेपी के तानाशाही वाले अडानी राज को हटाने के लिए देश में राहुल गाँधी ही वह नेता हैं जो शाहूजी महाराज की तरह पुनः देश में पिछड़े दलित और वँचित वर्गों को न्याय देने के लिए संविधान और लोकतंत्र मज़बूत करेंगे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र बघेल, पूर्व मंत्री मसूद, पूर्व विधायक छोटेलाल गंगवार, पूर्व विधायक इंदल रावत, पूर्व विधायक मंत्री के. के.गौतम, कुमुद गंगवार, पूर्व विधायक भगवती चौधरी, सदल प्रसाद पूर्व विधायक पूर्व मंत्री, सचिन रावत प्रवक्ता, प्रदेश सचिव आदर्श पटेल, प्रतिभा अटल पाल, किशुन पटेल, एच. एल. दुसाध, विद्या गौतम, कैलाश चौहान, सुनील वर्मा, ओमवीर यादव, अभिषेक यादव, पूर्वी वर्मा, जितेंद्र पटेल, राहुल राय प्रजापति, डॉ.राज कुमार मौर्या, अशोक विश्वकर्मा, संयोगिता वर्मा, संकल्प पटेल, सूर्यकेश विश्वकर्मा, राम कुमार लोधी आदि उपस्थित रहे।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: फांके काटने को मजबूर दिल्ली के 10792 बस मार्शल व सिविल डिफेंस कर्मचारी

बेल्थरा रोड
सेंट जेवियर स्कूल, बेल्थरा रोड
डॉ अनिल गंगवार
डॉ अनिल गंगवार, गैस्ट्रोलॉजिस्ट, लखनऊ

Related posts

मिसाल: दिवंगत शिक्षक के परिवार के लिए जुटाई एक लाख की मदद

Baliram Singh

आज़ादी के 79 साल बाद भी जातिगत भेदभाव चिंतनीय- आद्या शंकर यादव

Baliram Singh

आजमगढ़ की बेटी को लंदन की प्रतिष्ठित संस्था ने किया सम्मानित

Baliram Singh