उत्तर प्रदेश फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विस एसोसिएशन की प्रांतीय बैठक में लिया गया फैसला
युवा तुर्क, लखनऊ
उत्तर प्रदेश फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विस एसोसिएशन की प्रांतीय बैठक 30 जुलाई को एकता सदन में आयोजित हुई. बैठक में मुख्य रूप से पुरानी पेंशन बहाली , वेतन विसंगति, स्मारक समितियों कार्मिकों की समस्याओं एवं फेडरेशन और महासंघ के प्रांतीय अधिवेशन संपन्न कराने पर निर्णय लिया गया.

बैठक में ई ऑफिस प्रणाली लागू होने के बाद भी पटल पर कोई कंप्यूटर न होने की बात प्रमुखता से उठाई गई. कर्मचारियों ने फैसला किया कि 12 दिसंबर 2026 को सभी कर्मचारी अपनी मांगों के साथ जंतर मंतर पर प्रदर्शन करेंगे.
बैठक का संचालन महामंत्री मंसूर अली ने किया एवं अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष संदीप पांडे ने की.
बैठक में प्रमुख रूप से उपाध्यक् देवेंद्र यादव, अतिरिक्त महामंत्री जे पी तिवारी , क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक दिग्विजय महामंत्री रंजीत कुमार, जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव , उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी संघ के प्रांतीय महामंत्री अनुपम सिंह, सर्किल ऑफिस के प्रांतीय महामंत्री पारस नाथ आर्य, उपाध्यक्ष तरुणेश श्रीवास्तव , सफाई कर्मचारी संघ स्मारक समिति अशोक मौर्य कोषाध्यक्ष, नागेंद्र पाल जनपद अध्यक्ष गोरखपुर, समीउल्लाह खान महामंत्री के साथ साथ कई संगठनों के अध्यक्ष महामंत्री सम्मिलित हुए.
पढ़ते रहिए युवा तुर्क: काम के बोझ तले बीमार हो रहे हैं निदेशालय के कर्मचारी

