ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

वनिता मंडल की सदस्यों ने ‘उत्सव तीज की उमंग’ का भव्य आयोजन किया

युवा तुर्क, सोनभद्र
तापीय परियोजना ओबरा आवासीय परिसर स्थित आफिसर्स क्लब -1 में वनिता मंडल की सदस्यों द्वारा हरियाली तीज उत्सव ‘तीज की उमंग’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वनिता मंडल की अध्यक्षा सुभद्रा यादव, उपाध्यक्ष रितू सिंघल, मधुलिका राय, रीना चतुर्वेदी और मणी चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया।

तीज उत्सव
वनिता मंडल की सदस्यों ने ‘उत्सव तीज की उमंग’ का भव्य आयोजन किया

इस अवसर पर वनिता मंडल की‌ सचिव माण्डवी वर्मा ने सभी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने महिलाओं को अपने हुनर को समाज के सामने प्रदर्शिन करने के लिए प्रोत्साहित किया। उत्सव के दौरान महिलाओं द्वारा एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिसमें कजरी गीत, गायन, नृत्य और रैंडम गेम शामिल रहे।
तीज क्वीन प्रतियोगिता रही मुख्य आकर्षण:

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘तीज क्वीन प्रतियोगिता’ रही जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में कड़े मुकाबले के बीच सभी को हराते हुए प्रियंका गुप्ता ने तीज क्वीन का खिताब अपने नाम किया। वहीं, हर्षिता गुप्ता प्रतियोगिता की रनर-अप रहीं।
कार्यक्रम का संचालन उपसचिव श्रेता चौरसिया ने सफलतापूर्वक किया। इस पूरे उत्साह को भव्य रूप देने में मुख्य व्यवस्थापक अनुप्रिया मिश्रा, शिप्रा श्रीवास्तव और आशा जायसवाल की अहम् भूमिका रही, जिन्होंने सजावट एवं लजीज व्यंजनों की विशेष व्यवस्था कि थी।
इस कार्यक्रम के अंत में विनीत मंडल की अध्यक्षा सुभद्रा यादव ने इस शानदार कार्यक्रम की प्रस्तुति के लिए सभी प्रतिभागियों की सराहना की तथा व्यवस्थापक सदस्यों का आभार प्रदान किया

Related posts

मथुरा में भीषण सड़क हादसा, लघुशंका कर रहे 15 यात्रियों को कंटेनर ने रौंदा

Baliram Singh

कानपुर: एक दर्जन स्विचमैन पर निगमयुक्त का एक्शन, हुए निलंबित

Baliram Singh

कीमती सामान से भरा सूटकेस ट्रेन में छूटा, आरपीएफ ने यात्री को लौटाया

Baliram Singh