ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

पूर्व केंद्रीय मंत्री कल्पनाथ राय की स्मृति में बनेगा अत्याधुनिक 5 मेगावाट का सौर ऊर्जा पार्क

मंत्री एके शर्मा

पूर्व केंद्रीय मंत्री की पुण्यतिथि पर उनके योगदान को देंगे नई पहचान, नामकरण एवं प्रतिमा स्थापना का भी प्रस्ताव:मंत्री एके शर्मा

युवा तुर्क, लखनऊ

पूर्व केंद्रीय मंत्री कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि के अवसर पर उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने उनके योगदान को स्थायी सम्मान देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। वर्ष 1992 में मऊ जनपद के सरायसादी, घोसी में स्थापित देश के शुरुआती 100 किलोवाट ऑफग्रिड सोलर प्लांट को नई पहचान देने की कार्यवाही प्रारंभ की जा रही है।

प्रस्तावित योजना के अंतर्गत इस ऐतिहासिक सोलर प्लांट का नामकरण स्व. कल्पनाथ राय के नाम पर किए जाने तथा परिसर में उनकी स्मृति में प्रतिमा स्थापित किए जाने की पहल की जा रही है, ताकि ऊर्जा क्षेत्र में उनके योगदान को आने वाली पीढ़ियां भी स्मरण कर सकें।

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा के प्रयासों से लगभग 25 वर्षों से बंद पड़े इस सोलर प्लांट के पुनर्जीवन एवं आधुनिकीकरण की भी शुरुआत की जा रही है। प्रस्ताव है कि जर्जर हो चुके इस संयंत्र को आधुनिक तकनीक से विकसित कर इसकी क्षमता को लगभग 50 गुना बढ़ाते हुए 5 मेगावाट किया जाएगा और इसे एक अत्याधुनिक ‘सौर ऊर्जा पार्क’ के रूप में विकसित किया जाएगा।

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री कल्पनाथ राय की स्मृति में एवं उनके नाम पर विकसित किए जाने की पहल ऊर्जा विरासत के संरक्षण के साथ-साथ हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक दूरदर्शी और अत्यंत सराहनीय कदम है।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: आत्महत्या या हत्या: पूर्व मंत्री की विधायक निवास से गिर कर मौत!

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट
बेल्थरा रोड
सेंट जेवियर स्कूल, बेल्थरा रोड

Related posts

बिजली: हटाए गए 25 हजार संविदाकर्मियों की बहाली की मांग

Baliram Singh

बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन

Baliram Singh

सहारनपुर: नागल में एक ही गैस एजेंसी पर 17 हजार उपभोक्ताओं का बोझ

Baliram Singh