ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर राज्य मंत्री ने किया हवन-पूजन, प्रबुद्धजनों से किया जनसंपर्क

पीलीभीत

प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य की कामना के लिए माता यशवंतरी देवी मंदिर में किया विशेष अनुष्ठान

युवा तुर्क, पीलीभीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गन्ना विकास एवं चीनी मिल राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने नगर स्थित प्रसिद्ध माता यशवंतरी देवी मंदिर में विधि-विधान से हवन-पूजन कर राष्ट्र की उन्नति, समृद्धि एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर यशस्वी नेतृत्व की कामना की।

पीलीभीत
पीएम मोदी के 12 साल पूरे, मंत्री संजय गंगवार ने किया जनसंपर्क

इस अवसर पर राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले 12 वर्षों में विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं।

देश के गरीब, किसान, युवा, महिला और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए अनेक ऐतिहासिक योजनाएं संचालित की गई हैं, जिनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।

उन्होंने कहा कि माँ भगवती की कृपा से भारत निरंतर विकास, वैभव और आत्मनिर्भरता के मार्ग पर आगे बढ़ता रहे तथा देश विश्व पटल पर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे।

इसके उपरांत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने नगर के विभिन्न सम्मानित प्रबुद्धजनों के आवासों पर पहुंचकर आत्मीय भेंट की तथा उनका कुशलक्षेम जाना।

राज्य मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुरक्षा, बुनियादी ढांचे, डिजिटल क्रांति, किसानों के कल्याण और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। आने वाले समय में भी केंद्र सरकार जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य करती रहेगी।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: मोदी सरकार के 12 साल पूरे, प्राकृतिक खेती को लेकर देशव्यापी जागरूकता अभियान

डॉ अनिल गंगवार
डॉ अनिल गंगवार, गैस्ट्रोलॉजिस्ट, लखनऊ

Related posts

करोड़ों खर्च, फिर भी नहीं मिला ग्रामीणों को एक लोटा पानी

Baliram Singh

एकडला चौकी पर पुलिस की चौकसी से अपराधियों की नींद हराम   

Baliram Singh

अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएगा पीडीए- विजय श्रीवास्तव

Baliram Singh