ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेशदेश

मोदी सरकार के 12 साल पूरे, प्राकृतिक खेती को लेकर देशव्यापी जागरूकता अभियान

शाही

भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने कृषि मंत्री से की विस्तृत चर्चा

युवा तुर्क, लखनऊ

मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर देशव्यापी “खेती बचाओ एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा” देने का अभियान चलाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा  के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह के नेतृत्व में यह अभियान चल रहा है।

देशव्यापी इस अभियान को प्रदेश के गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह के नेतृत्व में भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने  उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही से उनके आवास पर मुलाकात की।

इस दौरान राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे जनसंपर्क एवं जागरूकता अभियान के अंतर्गत “खेती बचाओ एवं प्राकृतिक खेती कार्यशाला” के विषय पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के साथ विस्तृत विचार-विमर्श की। इस अवसर पर किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री घनश्याम पटेल भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, कृषि लागत में कमी लाने, किसानों की आय में वृद्धि सुनिश्चित करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरण हेतु विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। किसानों के उत्थान एवं कृषि क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प के साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विस्तार से मंथन किया गया।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: चुनावी साल में सरकारी वकीलों पर मेहरबान हुई योगी सरकार

बेल्थरा रोड
सेंट जेवियर स्कूल, बेल्थरा रोड

Related posts

जॉर्ज फर्नांडिस का जीवन संघर्ष और जनहित के प्रति समर्पण का प्रेरणास्रोत

Baliram Singh

दिव्यांग पेंशन 300 से बढ़कर 1000 रुपए, 11 लाख से अधिक लाभार्थी लाभांवित

Baliram Singh

सीबीएसई रिजल्ट: 97 परसेंट अंक प्राप्त कर वैष्णवी चौबे बनी टॉपर

Baliram Singh