ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

घायलों की मदद कर रहे लोगों को बेकाबू कार ने कुचला, आठ की मौत

Accident

अंबेडकरनगर के जलालपुर क्षेत्र में हुआ भयानक हादसा

युवा तुर्क, अंबेडकर नगर

अंबेडकरनगर जनपद के जलालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा में 8 लोगों की जान चली गई। यह हादसा उस समय हुआ जब दो बाइकों की आपस में टक्कर के बाद घायल लोगों की मदद करने पहुंचे स्थानीय लोगों को एक बेकाबू कार ने कुचल दिया।

जानकारी के अनुसार, रविवार आधी रात अशरफपुर भुवा भठे के पास दो बाइकों की भिड़ंत हो गई थी। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा के बाद स्थानीय लोग उनकी मदद के लिए मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल ले जाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार वहां पर मदद कर रहे लोगों को रौंदते हुए निकल गई।

हादसे के बाद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जलालपुर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया। दो गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया और बाद में टांडा मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।

मृतकों के नाम:

मृतकों की पहचान कैफी (32), उत्तम कुमार (24), आदित्य कुमार (25), लालचंद (24), राजू गुप्ता (32) और छोटू के रूप में हुई है, जबकि दो अन्य मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क- यूपी ने बनाया 9 साल में 9 लाख से ज्यादा भर्ती रिकार्ड- सीएम योगी

पढ़ते रहिए युवा तुर्क- विदेश में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

चरक
चरक पॉली क्लीनिक, बिंदौवा, मोहनलालगंज

Related posts

पत्रकारों का ‌ समाज में अहम योगदान-विनय कुमार सिंह 

Baliram Singh

आरक्षण: गंगाजल हाथ में लेकर संकल्प लेगा निषाद समाज

Baliram Singh

अयोध्या धाम से मुंबई के बीच अमृत भारत एक्स शुरू, पीएम मोदी ने दिखायी झंडी

Baliram Singh