ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

आलू किसानों का दर्द राज्यपाल से बयां करने का दिखा असर,,,

फरूर्खाबाद

आलू मंडी सातनपुर में राज्य का पहला आलू खरीद केंद्र खुला

युवा तुर्क, लखनऊ

‘आलू किसान बचाओ यात्रा’ राजभवन लखनऊ तक ले जाकर आलू किसानों का दर्द राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से बयां करने का असर दिखने लगा है। आलू मंडी सातनपुर में राज्य का पहला आलू खरीद केंद्र खुल गया है। और इसका उद्घाटन करने लखनऊ से उद्यान निदेशक वीपी राम व हाफेड के प्रबंध निदेशक शैलेंद्र कुमार सुमन आये। इस अवसर पर किसान नेता अशोक कटियार, आलू निर्यातक सुधीर शुक्ला, राजीव यादव लालू, पूर्व मंडी अध्यक्ष रिंकू वर्मा, मंडी सचिव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

आलू
आलू की फसल

आलू विकास एवं विपणन सहाकरी संघ लिमिटेड के निदेशक अशोक कटियार ने इसे किसानों की जीत बताते हुए कहा कि आलू आधारित उद्योग फर्रुखाबाद में लगने पर ही समस्या का स्थायी समाधान होगा। आलू किसानों के हक मिलने तक सड़क से संसद तक संघर्ष जारी रहेगा।

आलू किसान
आलू किसानों ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को सौंपा ज्ञापन

आलू किसानों ने सीएम से की थी यह मांग:

आलू किसानों की खराब आर्थिक स्थिति को देखते हुए बिल माफ करने तथा बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटने व रोक लगाने, स्मार्ट मीटर के उपभोक्ताओं की समस्याओ़ं के समाधान हेतु शिविर लगाने की मांग मुख्यमंत्री से की गयी है।

Potato farmer
आलू किसानों ने सीएम को भेजा मांग पत्र

आलू विकास विपणन सहकारी संघ के निदेशक अशोक कटियार ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि आलू किसान इस समय मंदी के कारण गहरे आर्थिक संकट के दौर से गुज़र रहे हैं।

उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगा दी गई है, लेकिन अभी भी जिन उपभोक्ताओं के यहां जबरिया स्मार्ट मीटर लगा दिए हैं उनके बिल अत्यधिक आ रहे हैं। जिससे आम जनता में नाराजगी बढ़ रही है। ऐसे उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान हेतु शिविर आयोजित किया जाए। बकायेदार आलू किसानों के बिल माफ किए जाए तथा भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटने पर रोक लगाई जाए। बिजली बिल छूट योजना को जून तक बढ़ाया जाए।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: अयोध्या धाम से मुंबई के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू, पीएम मोदी ने दिखायी हरी झंडी

डॉ अनिल गंगवार
डॉ अनिल गंगवार, गैस्ट्रोलॉजिस्ट, लखनऊ
चरक
चरक पॉली क्लीनिक, बिंदौवा, मोहनलालगंज
रामरती अस्पताल
रामरती अस्पताल, बड़हलगंज,गोरखपुर

Related posts

मऊ: 12वीं के छात्र की हत्या का खुलासा, 48 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

Baliram Singh

मोबाइल छिनैती करने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने भेजा जेल 

Baliram Singh

आरओ परीक्षा: बेल्थरा रोड की रुचि आर्या ने रचा कीर्तिमान

Baliram Singh