ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
अन्य राज्यउत्तर प्रदेशदिल्लीदेशबिहारहरियाणा

चौरी-चौरा एक्सप्रेस के चार डिब्बे पटरी से उतरे, यात्रियों में अफरातफरी

चौरी-चौरा एक्सप्रेस

24 घंटे के अंदर देश के अलग-अलग हिस्सों में तीन ट्रेन हादसे

युवा तुर्क, कानपुर

कानपुर सेंट्रल से गोरखपुर के बीच चलने वाली चौरी-चौरा एक्सप्रेस के चार डिब्बे बुधवार शाम को कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर पटरी से उतर गये, जिससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। पिछले 24 घंटे के अंदर देश के अलग-अलग हिस्सों में तीन रेल हादसे हो गये।

Train
Indian Railway

कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर बुधवार शाम ट्रेन के चार कोच पटरी से उतर गए। ट्रेन संख्या 15003 के बी-4, बी-5, बी-6 और बी-7 कोच स्टेशन से रवाना होने के करीब दो मिनट बाद ही पटरी से उतर गए। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई यात्री घायल नहीं हुआ।

रेलवे के अनुसार, ट्रेन बुधवार शाम प्लेटफॉर्म नंबर सात पर पहुंची थी। यहां से शाम 5:03 बजे रवाना हुई। करीब 5:05 बजे स्टेशन से आगे बढ़ते समय चार कोच की एक-एक ट्रॉली पटरी से उतर गई। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों की टीमें मौके पर पहुंच गईं। राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के साथ ही सुरक्षा संबंधी कार्रवाई की गई।

बेल्थरा रोड
मां मतुरानी देवी फॉर्मेसी कॉलेज, बेल्थरा रोड, बलिया

बता दें कि पिछले 24 घंटे के अंदर देश के अलग-अलग हिस्सों में तीन रेल हादसे हो गये। असम में सुबह सात बजे के करीब कामरूप जिले के डिगारू रेलवे स्टेशन पर कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस, 13125  दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस ट्रेन का इंजन और 5 डिब्बे पटरी से उतर गए। उधर, मिर्जापुर में निर्माणाधीन तीसरी रेल लाइन की मिट्‌टी धंसने से आवागमन ठप हो गया। कई ट्रेनों को कानपुर से लखनऊ होते हुए रवाना किया गया।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: मिर्जापुर में मिट्‌टी धंसने से कई ट्रेनें बाधित, कई ट्रेनों का रूट चेंज

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट
इंजी. बलिहारी पटेल
इंजी. बलिहारी पटेल, अपना दल के संस्थापक सदस्य
Yuva Turk
Yuva Turk

Related posts

फारुख कुरैशी सहारा विकास ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष मनोनीत

Baliram Singh

शिक्षा- रोजगार के सवाल पर आजमगढ़ पहुंची जेन जी महाजुटान यात्रा

Baliram Singh

प्रदेश की 50 हजार बेटियों को मिलेगी स्कूटी, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

Baliram Singh