ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

फारुख कुरैशी सहारा विकास ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष मनोनीत

युवा तुर्क, मुज़फ्फरनगर

सहारा विकास ट्रस्ट द्वारा संगठन के विस्तार एवं जनसेवा कार्यों को गति प्रदान करने के उद्देश्य से फारुख कुरैशी को जनपद मुजफ्फरनगर का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष रियाज़ अहमद पत्रकार ने उन्हें मनोनयन पत्र प्रदान कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

रियाज़ अहमद ने कहा कि फारुख कुरैशी समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय एवं समर्पित व्यक्तित्व हैं। उनके नेतृत्व में मुजफ्फरनगर जनपद में ट्रस्ट की गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों को और मजबूती मिलेगी।

नव मनोनीत जिला अध्यक्ष फारुख कुरैशी ने ट्रस्ट नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर ट्रस्ट पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने फारुख कुरैशी को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Related posts

गन्ना किसानों ने भरी हुंकार, रौनापार में होगी किसान पंचायत

Baliram Singh

बिजली विभाग: वायरल वीडियो मामले में मऊ के एसडीओ निलंबित

Baliram Singh

लकड़ी व उपले जलाने के लिए मजबूर हैं लोग

Baliram Singh