ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

तीन तलाक और एसिड पीड़िताओं को मिलेगा आवास योजना का लाभ

CM Yogi

महिला कल्याण विभाग तैयार कर रहा शासनादेश

युवा तुर्क, लखनऊ

योगी सरकार Yogi Govt ने तीन तलाक triple talaq तथा एसिड अटैक Acid attack जैसी गंभीर सामाजिक त्रासदियों से प्रभावित महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।  सरकार इन पीड़ित महिलाओं को प्रधानमंत्री आवास योजना PMAY, मुख्यमंत्री आवास योजना CMAY, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना Ayushman Yojana तथा मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से लाभान्वित करने की तैयारी कर रही है।

निराश्रित महिलाओं को भी इन सभी योजनाओं का लाभ देने की तैयारी शुरू कर दी गयी है। महिला कल्याण विभाग ने विभागीय स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर महिला कल्याण विभाग द्वारा तीन तलाक एवं एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं के साथ निराश्रित महिलाओं का विस्तृत डाटा एकत्रित किया जा रहा है, ताकि पात्र महिलाओं को योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जा सके। दिशा- निर्देश और शासनादेश जीओ तैयार करने की प्रक्रिया भी चल रही है। महिला कल्याण विभाग द्वारा पीड़ित महिलाओं का सत्यापित विवरण एकत्रित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिये थे कि जिन महिलाओं को तीन तलाक या एसिड अटैक जैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ा है और जिनके पास स्थायी आवास नहीं है, उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना अथवा मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर उपलब्ध कराया जाए।

महिलाओं और उनके परिवारों को आयुष्मान भारत योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से जोड़कर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का भी लाभ दिया जाए।

मालमू हो कि एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं को लंबे समय तक इलाज, सर्जरी और पुनर्वास की आवश्यकता होती है।  तीन तलाक से प्रभावित कई महिलाएं आर्थिक और सामाजिक असुरक्षा का सामना करती हैं। ऐसे में आवास और स्वास्थ्य सुरक्षा दोनों उपलब्ध कराकर योगी सरकार उनके जीवन को अधिक सुरक्षित और सम्मानजनक बनाने की दिशा में कार्य कर रही है।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: विचारधारा और निष्पक्ष पत्रकारिता के संकट में याद आए चंद्रशेखर

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: नमो घाट हत्याकांड- जायसवाल महासभा ने की पीएम मोदी से न्याय की मांग

बेल्थरा रोड
सेंट जेवियर स्कूल, बेल्थरा रोड
डॉ अनिल गंगवार
डॉ अनिल गंगवार, गैस्ट्रोलॉजिस्ट, लखनऊ
चरक
चरक पॉली क्लीनिक, बिंदौवा, मोहनलालगंज

Related posts

हर आवास विहीन व्यक्ति को मिलेगा पक्का मकान: केशव प्रसाद मौर्य

Baliram Singh

मांगों को लेकर सड़क पर उतरे कर्मचारी , दी चेतावनी

Baliram Singh

बेल्थरा रोड हादसा: दंपति की मौत, तीन साल की मासूम अनाथ, आधा दर्जन से ज्यादा घायल

Baliram Singh