ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

नमो घाट हत्याकांड: जायसवाल महासभा ने की पीएम मोदी से न्याय की मांग

नमो घाट हत्याकांड

नमो घाट से जुड़ी सभा संस्थाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग

युवा तुर्क, वाराणसी

अखिल भारतीय कलवार कलाल कलार जायसवाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत जायसवाल ने प्रधानमंत्री व बनारस के सांसद नरेंद्र मोदी से मृतक राजेश उर्फ चिंटू जायसवाल के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग की है। उन्होंने इस बाबत पीएम मोदी के नाम एक मांग पत्र जिलाधिकारी वाराणसी को सौंपा।

नमो घाट
जायसवाल महासभा ने पीएम मोदी को भेजा ज्ञापन

रमाकांत जायसवाल ने पत्र के माध्यम से नमो घाट से जुड़े सभी संस्थानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। साथ ही, मृतक राजेश उर्फ चिंटू जायसवाल (17) के परिजनों को 1 करोड रुपए मुआवजा और एक सरकारी नौकरी नौकरी देने की मांग की गयी।

रमाकांत जायसवाल ने कलवार कलाल कलार समाज के सभी राष्ट्रीय व प्रांतीय संगठनों से अपील की है कि सभी अपने लेटरहेड पर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री से 50 लाख मुआवजा और पीडित परिवार को एक सरकारी नौकरी देने की मांग करें।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: बिजली- हटाए गए 25 हजार संविदाकर्मियों की बहाली की मांग

बेल्थरा रोड
सेंट जेवियर स्कूल, बेल्थरा रोड

 

Related posts

फर्जी आयकर अधिकारी बनकर सर्राफा दुकान चेकिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Baliram Singh

बलिया के ‘लाल’ कुशाग्र पटेल का निड में हुआ चयन, प्रदेश में पहला रैंक

Baliram Singh

झांसी के गबूले पटेल लाल चौक से कन्याकुमारी तक तिरंगा लहराएंगे

Baliram Singh