ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

दिव्यांग के साथ बेरहमी करने वालों पर सोरांव पुलिस मेहरबान!

दिव्यांग

घटना के 10 दिन बाद भी आरोपियों पर नहीं हुई कार्रवाई

एसके पटेल, प्रयागराज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ‌का शक्त फरमान है कि अपराध करने वालों के लिए चौराहे पर यमराज खड़ा मिलेगा। साथ ही, मुख्यमंत्री यह भी कहते हैं कि किसी निर्दोष को प्रताड़ित न किया जाए और उसके साथ सरकार खड़ी है, लेकिन प्रयागराज के सोरांव क्षेत्र में अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है। पट्‌टीदारों ने 60 वर्षीय रामकुमार पटेल नामक एक दिव्यांग की बुरी तरह से पिटाई कर अधमरा कर दिया और इस घटना के 10 दिन बाद भी आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई न करना सोरांव पुलिस की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के सराय बाजू गांव निवासी‌ दिव्यांग रामकुमार पटेल (60) को 27 मई की शाम उनकी दुकान पर उनके पट्‌टीदारों ने रंजिशवश बुरी तरह से पिटाई कर दी, जिसकी वजह से रामकुमार पटेल को गहरी चोट आई है। उनके पैर में कई जगह फ्रैक्चर हो गया है। इस मामले में गांव के उमेश पटेल, सचिन, जीतलाल आदि लोगों पर आरोप लगा है।

गंभीर चोट लगने की वजह से सोरांव पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर रामकुमार पटेल को मेडिकल के लिए भेज दिया। पीड़ित स्वरूप रानी अस्पताल में भर्ती है। लेकिन घटना के लगभग 10 दिन बाद पीड़ित दिव्यांग पर जानलेवा हमला करने वालों पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। उधर, आरोपी पुनः वारदात को अंजाम देने की धमकी दे रहे हैं। इससे पुलिस पर कई तरह के सवाल खड़े हो रह हैं।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: बिजली- हटाए गए 25 हजार संविदाकर्मियों की बहाली की मांग

Related posts

68500 शिक्षक भर्ती: आदेश न मानने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करेगा ओबीसी आयोग

Baliram Singh

लोहिया जी को भारत रत्न देने की मांग

Baliram Singh

बात-बात में नाबालिक ने मारी युवक को चाकू, गम्भीर रूप से घायल

Baliram Singh