ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

चुनाव से पहले बलिया पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 43 दरोगाओं को नई तैनाती

पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा

11 चौकी प्रभारियों की भी बदली गई जिम्मेदारी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी ने दिए सख्त निर्देश

युवा तुर्क, बलिया
चुनावी तैयारियों के बीच बलिया पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने 43 उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।

यूपी पुलिस
यूपी पुलिस

इसमें 11 पुलिस चौकी प्रभारी भी शामिल हैं। इस फेरबदल के तहत शुभम दूबे को सीयर पुलिस चौकी का नया प्रभारी बनाया गया है। उनकी तैनाती को क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग की जिम्मेदारी के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक की ओर से जारी आदेश के तहत विभिन्न थानों और चौकियों पर तैनात उप निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। एसपी ने सभी अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के साथ पूरी पारदर्शिता, जवाबदेही और मुस्तैदी से काम करने के निर्देश दिए हैं। अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया है।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: मिर्जापुर में फिरौती न मिलने पर अगवा छात्र की हत्या 

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: डिप्टी सीएम मौर्य के निर्देश पर अयोध्या की अर्पिता पांडेय को मिला आवास

बेल्थरा रोड
मां मतुरानी देवी फॉर्मेसी कॉलेज, बेल्थरा रोड, बलिया
हॉस्पिटल
DN Surya Hospitals , Belthra Road
Yuva Turk
Yuva Turk

Related posts

घर का मुखिया ही निकला मां-बेटी की हत्या का मास्टरमाइंड

Baliram Singh

बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े चार युवकों पर गिरी बिजली; दो की मौत

Baliram Singh

वर्षों बाद घर पहुंचे शिष्य तो छलक उठीं गुरुजनों की आंखें

Baliram Singh