हमारी समृद्ध लोक-परम्पराओं को जीवित रखते हैं सांस्कृतिक आयोजन: सुभद्रा यादव
संतोष साहनी, ओबरा
वनिता मण्डल, ओबरा द्वारा ऑफिसर्स क्लब नं.-1, ओबरा में डांडिया उत्सव कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में सुभद्रा यादव (धर्मपत्नी, मुख्य महाप्रबन्धक, ओबरा तापीय परियोजना) एवं रितु सिंघल (धर्मपत्नी, महाप्रबन्धक, ओबरा ‘सी’) की उपस्थिति रही।

रंग-बिरंगे पारम्परिक परिधानों में सजी महिलाओं ने गरबा एवं डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। ढोल और लोकधुनों की थाप पर देर शाम तक उत्सव का वातावरण बना रहा।
इस अवसर पर सुभद्रा यादव ने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन परियोजना परिवार में आपसी सौहार्द, एकता और उत्साह को बढ़ाते हैं तथा हमारी समृद्ध लोक-परम्पराओं को जीवित रखते हैं। उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए वनिता मण्डल की सभी सदस्याओं को बधाई दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में साधना सिंह, पूजा गुप्ता, अनुप्रिया मिश्रा, आशा जायसवाल, शिप्रा श्रीवास्तव एवं प्रियंका गुप्ता का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
पढ़ते रहिए युवा तुर्क: पटेल जयंती के अवसर पर भूमि बचाने सड़क पर उतरे किसान

