ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
अन्य राज्यउत्तर प्रदेशबिहार

नागपुर से अपहृत छह साल का बच्चा मिर्जापुर में बरामद, आरोपी गिरफ्तार  

GRP

राजगीर पटना एक्सप्रेस ट्रेन में अपह्रत बच्चे को लेकर जा रहा था आरोपी 

युवा तुर्क, मिर्जापुर

नागपुर से अपहृत छह वर्षीय बच्चे को मिर्जापुर में जीआरपी ने बरामद कर बड़ी सफलता पायी है। जीआरपी ने राजगीर पटना एक्सप्रेस से बच्चे को लेकर जा रहे आरोपी को भी गिरप्तार किया है।

पुलिस ने बरामद बच्चे और आरोपी को नागपुर पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार राजस्थान के पाली जिले के देसुली के सादली गांव निवासी भवंर लाल अपने तीन बच्चों के साथ 20 सितंबर को नागपुर स्टेशन पर पहुंचे।

यहां घर जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। उसी दौरान अजनबी के तौर पर आरोपी उनसे मिला और बातचीत करते हुए भवंर से दोस्ती कर ली। अजनबी ने भवंर को कुछ सामान लाने के लिए भेज दिया। उसी दौरान आरोपी भवंर के पुत्र छह वर्षीय करन को लेकर वहां भाग निकला। भवंर जब वापस लौटा तो उनका एक पुत्र गायब था। आस-पास तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। तब भवंर ने जीआरपी नागपुर को घटना की सूचना दी।

पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु की। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में बच्चे को लेकर जाता आरोपी दिखा, पुलिस ने फुटेज से बच्चे और आरोपी की फोटो निकाल कर सभी जीआरपी थानों को सूचना दी।

सूचना पर स्थानीय पुलिस सक्रिय हुई। ट्रेनों व प्लेटफार्म पर चेकिंग अभियान तेज किया। सोमवार की रात राजगीर पटना एक्सप्रेस मिर्जापुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर रुकी। पुलिस को ट्रेन में चेकिंग के दौरान जनरल कोच में एक व्यक्ति संदिग्ध दिखा, उसके पास एक बच्चा था। पुलिस ने उसे ट्रेन से नीचे उतारा और थाने ले आई।

पूछताछ में आरोपी बिहार के कासोचंद्र निवासी मिथुन कुमार ने बताया कि उसने नागपुर से बच्चे का अपहरण किया है। पुलिस ने नागपुर पुलिस को सूचना दी।

दूसरे दिन मिर्जापुर पहुंची नागपुर पुलिस को बरामद बच्चा व आरोपी को सुपुर्द कर दिया। कार्रवाई करने वाली टीम में जीआरपी थानाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा, आरपीएफ प्रभारी चमन सिंह तोमर, हेड कांस्टेबल संतोष सिंह, नरेंद्र देव, सर्वजीत, रवि कनौजिया और प्रदीप पाल रहे।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की तिथि घोषित

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार

GRP
नागपुर से अपहृत बच्चे को मिर्जापुर में जीआरपी ने बरामद किया

Related posts

डीएम साहब को महिला मंत्री ने 17 बार फोन किया, फिर भी नहीं हुआ रिसीव

Baliram Singh

मिलावटखोरों पर शिकंजा, पनीर की गुणवत्ता को लेकर 25 इकाइयों पर एक्शन

Baliram Singh

जेपीएनआईसी को बेचकर बीजेपी ने किया समाजवाद पर कुठाराघात  

Baliram Singh