ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार

50 लाख का गांजा बरामद

संतोष साहनी, सोनभद्र

नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन शुद्धि के तहत सोनभद्र जनपद के चोपन पुलिस और एसओजी टीम को बड़ी सफलता मिली है। अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह से जुड़े तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एक क्विंटल 340 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है।

गांजा तस्कर गिरफ्तार
चोपन पुलिस ने तीन गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार

तस्करी में इस्तेमाल ब्रेजा वाहन, तीन मोबाइल फोन और 1210 रुपये नकद भी बरामद हुए हैं।

पुलिस के मुताबिक, वाहन समेत कुल बरामदगी की अनुमानित कीमत करीब 62 लाख रुपये है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर तस्करी के पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले का खुलासा करते हुए एएसपी ऋषभ रुणवाल ने बताया कि चोपन पुलिस और एसओजी टीम ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के मामले का खुलासा किया है। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान गांजा तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस और एसओजी टीम ने डाला क्षेत्र और बघनाला पुल के पास चेकिंग शुरू की। इसी दौरान एक संदिग्ध ब्रेजा वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली गई। वाहन में चालक समेत तीन लोग सवार थे। तलाशी के दौरान वाहन की आगे और पिछली सीट के बीच बने खाली स्थान और डिग्गी में रखे चार बोरों से कुल 93 पैकेट बरामद हुए।

पुलिस के अनुसार, इन पैकेटों में कुल एक क्विंटल 340 ग्राम अवैध गांजा रखा हुआ था। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई गई है। गांजे के अलावा तस्करी में इस्तेमाल ब्रेजा वाहन, तीन मोबाइल फोन और 1210 रुपये नकद भी पुलिस ने बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, वाहन समेत कुल बरामदगी की अनुमानित कीमत करीब 62 लाख रुपये है।‌ पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र निवासी मुकुंद दाव और रोहित सिदार तथा मिर्जापुर जिले के हलिया थाना क्षेत्र निवासी आशीष मौर्य के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान गांजा तस्करी से जुड़े नेटवर्क के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। अब इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। मामले में चोपन थाने में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Sonbhadra
Kids Care English School, Sonbhadra

Related posts

‘नमो मैराथन’ में सुमन पटेल व मुकेश कुमार रहे अव्वल

Baliram Singh

सशक्त भारत निर्माण के प्रेरणास्रोत हैं चन्द्रशेखर के विचार – यशवंत सिंह

Baliram Singh

दलित चिंतक एचएल दुसाध को कांग्रेस ने दी प्रमुख जिम्मेदारी

Baliram Singh