युवा तुर्क, लखनऊ
बेटिकट रेलवे की यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ रेलवे प्रशासन ने शनिवार
को विशेष अभियान चलाया। उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता के निर्देश पर 12 सितम्बर, 2026 को बाराबंकी स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया।
इस विशेष अभियान के दौरान गाड़ी संख्या 12556, 15744, 13308 एवं 11080 में सघन टिकट जांच की गई। अभियान के दौरान बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा के मामले में 353 यात्री पकड़े गये। जिनसे ₹1,28,880 किराया तथा ₹1,76,500 जुर्माना सहित कुल ₹3,13,480 की राशि वसूल की गई।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान वैध टिकट लेकर ही सफर करें, ताकि अनावश्यक असुविधा से बचा जा सके।


