ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
Lead Storyअन्य राज्यउत्तर प्रदेशदिल्लीदेशबिहारहरियाणा

नितीन नबीन की नई टीम में रेखा वर्मा, संगीता यादव सहित 9 चेहरों को मिली जगह

बीजेपी

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के करीबी अमर पाल मौर्या का बढ़ा कद

बलिराम सिंह, नई दिल्ली/लखनऊ

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नबीन ने सोमवार को अपनी नई टीम की घोषणा कर दी। नई टीम में उत्तर प्रदेश से रेखा वर्मा, प्रो.तारिक मंसूर, स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी, डॉ.भोला सिंह, संगीता यादव सहित 9 चेहरों को जगह मिली है। खास बात यह है कि इस बार पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी एवं उत्तर प्रदेश के मीरजापुर निवासी अरुण सिंह को टीम में जगह नहीं मिली।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के तौर पर उत्तर प्रदेश से सांसद रेखा वर्मा और प्रो.तारिक मंसूर को शामिल किया गया है। जबकि राष्ट्रीय महामंत्री के तौर पर उत्तर प्रदेश से पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को जगह मिली है। राजनीतिक गलियारों में स्मृति ईरानी की वापसी कहा जा रहा है। अमेठी से चुनाव हारने के बाद स्मृति ईरानी को मोदी मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली थी, लेकिन अब उन्हें संगठन में बड़ी जिम्मेदारी देकर उनकी वापसी की गई है।  

उत्तर प्रदेश से राष्ट्रीय मंत्री के तौर पर डॉ.भोला सिंह और सांसद संगीता यादव को जिम्मेदारी दी गई है। इनके अलावा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के करीबी सांसद अमर पाल मौर्य को ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंवर बासित अली को अल्पसंख्यक मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। इनके अतिरिक्त देवरिया के रहने वाले शिवानंद द्विवेदी को सोशल मीडिया का सह-संयोजक बनाया गया है।

बीजेपी

बीजेपी

Bjp

बीजेपी

बीजेपी

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: सरदार पटेल से जुड़े स्मृति चिह्नों एवं ऐतिहासिक दस्तावेजों के संरक्षण की मांग

बलिया बलिदान दिवस
बलिया बलिदान दिवस

ओम प्रकाश केशरी
ओम प्रकाश केशरी, अध्यक्ष, अहरौरा नगर पालिका परिषद, मीरजापुर
प्रशांत कुमार मंटू, व्यापारी नेता
प्रशांत कुमार मंटू, व्यापारी नेता

Related posts

मांगों को लेकर सड़क पर उतरे कर्मचारी , दी चेतावनी

Baliram Singh

पूर्व मंत्री डॉ मसूद का कांग्रेस से हुआ मोहभंग, आसपा में शामिल

Baliram Singh

समान अवसर के लिए वैज्ञानिक जाति जनगणना जरूरी- भूपेश बघेल

Baliram Singh