ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

पूर्व मंत्री की विधायक निवास से गिर कर मौत

आत्महत्या या हत्या! पुलिस जांच में जुटी

लखनऊ में पूर्व राज्य मंत्री और भाजपा ओबीसी मोर्चा के मंत्री नानक दीन भुर्जी की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, उन्होंने विधायक निवास की सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिसर में हड़कंप मच गया और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के कारणों का अभी आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस मौके से मिले साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों के संबंध में कुछ कहा जा सकेगा।

Related posts

तानाशाही प्रवृत्ति लोकतंत्र को हमेश कमजोर करती है- अशोक बाजपेयी

Baliram Singh

क्या सरकार और उद्योगपति अपनी आलोचना करने के लिए तैयार हैं? 

Baliram Singh

डिप्टी सीएम मौर्य के निर्देश पर अयोध्या की अर्पिता पाण्डेय को मिला आवास

Baliram Singh