ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेशदिल्लीबिहार

लखनऊ-अयोध्या-गोरखपुर रूट की दर्जन भर ट्रेनें 15 जुलाई तक कैंसिल

Train

गोंडा में होगा प्री-इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग का काम

युवा तुर्क, लखनऊ

लखनऊ-गोरखपुर रेलवे मार्ग के मध्य गोंडा से गोंडा कचहरी के बीच पांच किलोमीटर लंबी तीसरी रेललाइन को चालू करने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे अगले महीने प्री-इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग का काम करेगा। इसके चलते 7 से 11 जुलाई के बीच गोंडा रूट की कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी, जबकि कई ट्रेनों का संचालन अयोध्या के रास्ते किया जाएगा।

Train
Indian Railway

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि छह, सात व 10 जुलाई को 15109 छपरा-मथुरा एक्सप्रेस लखनऊ नहीं आएगी। इसके अलावा 22921 बांद्रा-बलरामपुर एक्सप्रेस पांच जुलाई, 22922 बलरामपुर-बांद्रा एक्सप्रेस सात जुलाई, 15081 गोरखपुर-गोमतीनगर एक्सप्रेस छह से 10 जुलाई, 15082 गोमतीनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस सात से 11 जुलाई, 15133 छपरा-आनंद विहार एक्सप्रेस छह जुलाई, 15134 आनंद विहार-छपरा एक्सप्रेस आठ को, 15031 गोरखपुर-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस एवं 15032 लखनऊ जंक्शन-गोरखपुर एक्सप्रेस आठ व नौ जुलाई को, 15070 ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस सात से 10 जुलाई तक, 15069 गोरखपुर-ऐशबाग एक्सप्रेस आठ से 11 जुलाई तक, 22199 ग्वालियर-बलरामपुर सुशासन एक्सप्रेस आठ जुलाई को, 22200 बलरामपुर-ग्वालियर एक्सप्रेस एवं 15029 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस नौ जुलाई तथा 15030 पुणे गोरखपुर एक्सप्रेस 11 जुलाई को निरस्त रहेगी।

इन गाड़ियों का बदलेगा रूट:

गोमतीनगर-कामाख्या एक्सप्रेस, चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, तिरुवनंतपुरम-गोरखपुर एक्सप्रेस, ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस, यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस, आनंदविहार छपरा एक्सप्रेस, साबरमती-थावे एक्सप्रेस, यशवंतपुर-गोरखपुर सुपरफास्ट, मदार जंक्शन-दरभंगा अमृत भारत, एर्नाकुलम-बरौनी एक्सप्रेस, गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस, गोरखपुर-बांद्रा एक्सप्रेस, गोरखपुर-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस, बिहार संपर्कक्रांति एक्सप्रेस, गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस, पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस, गोरखपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस, आनंदविहार-गोरखपुर एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस, गोरखपुर-देहरादून एक्सप्रेस, जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस, आनंदविहार-गोरखपुर एक्सप्रेस, गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस, बरौनी-जम्मूतवी एक्सप्रेस, गोरखधाम एक्सप्रेस, गोरखपुर-एलटीटी कुशीनगर एक्सप्रेस, एलटीटी-गोरखपुर एक्सप्रेस व शहीद एक्सप्रेस अलग-अलग तारीखों पर अयोध्या के रास्ते चलाई जाएंगी।

ये ट्रेनें लखनऊ में रहेंगी निरस्त:

22199 ग्वालियर-बलरामपुर सुशासन एक्सप्रेस पहली जुलाई को लखनऊ में शार्ट टर्मिनेट होगी। यह ट्रेन दो जुलाई को लखनऊ से ही बलरामपुर के लिए रवाना होगी। ट्रेन 12598 मुंबई-गोरखपुर सुपरफास्ट नौ जुलाई को लखनऊ में निरस्त होगी।

डॉ अनिल गंगवार
डॉ अनिल गंगवार, गैस्ट्रोलॉजिस्ट, लखनऊ
बेल्थरा रोड
सेंट जेवियर स्कूल, बेल्थरा रोड

Related posts

महिला आरक्षण: ‘आधी आबादी के हक’ का मुद्दा अब दबने वाला नहीं

Baliram Singh

अपना दल एस के नेता आकाश पटेल के घर पहुंचे परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह

Baliram Singh

चुनावी मौसम में लुभावने वादे से महिलाओं का नहीं होगा भला

Baliram Singh