ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

एशिया के सबसे बड़े खमीर प्लांट ने पीलीभीत को राष्ट्रीय स्तर पर दिलाई पहचान

पीलीभीत

मंत्री संजय सिंह गंगवार के नेतृत्व में भाजपा ने निकाली “प्रगतिपथ यात्रा”

युवा तुर्क, पीलीभीत

केंद्र और प्रदेश सरकार की विकासपरक नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित “प्रगतिपथ यात्रा” के तहत बुधवार को गन्ना विकास एवं चीनी मिल राज्यमंत्री के नेतृत्व में शहर विधानसभा क्षेत्र में हुए प्रमुख विकास कार्यों का भ्रमण कराया गया। मंत्री संजय सिंह गंगवार के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और व्यापारियों ने जिले की महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर उनके बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

पीलीभीत
मंत्री संजय सिंह गंगवार के नेतृत्व में भाजपा ने निकाली “प्रगतिपथ यात्रा”

राज्यमंत्री स्वयं कार्यकर्ताओं के साथ बस में सवार होकर विभिन्न विकास स्थलों पर पहुंचे और सरकार द्वारा कराए गए कार्यों की जानकारी दी। यात्रा का उद्देश्य बीते वर्षों में जनपद में हुए आधारभूत ढांचे, स्वास्थ्य, सुरक्षा और औद्योगिक विकास को कार्यकर्ताओं के समक्ष प्रस्तुत करना रहा।

शहर की यातायात व्यवस्था की नई पहचान बना फ्लाईओवर:

पीलीभीत
मंत्री संजय सिंह गंगवार ने खमीर प्लांट का किया दौरा

प्रगतिपथ यात्रा का पहला पड़ाव आसाम चौराहा रोड पर नवनिर्मित फ्लाईओवर रहा। यहां राज्यमंत्री ने बताया कि फ्लाईओवर के निर्माण से शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार हुआ है तथा लोगों को जाम की समस्या से राहत मिली है। कार्यकर्ताओं ने फ्लाईओवर की संरचना और उसके महत्व का अवलोकन किया।

मेडिकल कॉलेज ने स्वास्थ्य सुविधाओं को दी नई दिशा:

पीलीभीत
मंत्री संजय सिंह गंगवार ने मेडिकल कॉलेज का किया दौरा

इसके बाद यात्रा राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंची, जहां पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर, शैक्षणिक भवनों एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने उपस्थित लोगों को यहां उपलब्ध चिकित्सा सेवाओं, आधुनिक संसाधनों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। राज्यमंत्री ने कहा कि मेडिकल कॉलेज की स्थापना से जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो रही हैं।

बहुमंजिला पुलिस हॉस्टल से मजबूत हुआ सुरक्षा तंत्र:

पीलीभीत
मंत्री संजय सिंह गंगवार

प्रगतिपथ यात्रा का अगला पड़ाव कलेक्ट्रेट के समीप निर्मित बहुमंजिला पुलिस हॉस्टल रहा। यहां कार्यकर्ताओं ने भवन का निरीक्षण कर पुलिस कर्मियों के लिए उपलब्ध कराई गई आधुनिक आवासीय सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। राज्यमंत्री ने कहा कि पुलिस कर्मियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने से कानून व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी।

खमीर प्लांट ने बढ़ाई औद्योगिक पहचान, रोजगार के खुले नए द्वार:

यात्रा के दौरान प्रतिनिधिमंडल भरापचपेड़ा स्थित एशिया के सबसे बड़े खमीर (यीस्ट) प्लांट भी पहुंचा।

यहां अधिकारियों ने प्लांट की कार्यप्रणाली, उत्पादन क्षमता और तकनीकी व्यवस्थाओं की जानकारी दी। पदाधिकारियों ने अत्याधुनिक मशीनों एवं संयंत्रों का अवलोकन किया। राज्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना ने पीलीभीत को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ाए हैं।

विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान:

विकास परियोजनाओं के भ्रमण के दौरान गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने कहा कि पिछले वर्षों में शहर विधानसभा क्षेत्र में जितने व्यापक स्तर पर विकास कार्य हुए हैं, वे अभूतपूर्व हैं। उन्होंने कहा कि सड़क, स्वास्थ्य, सुरक्षा और उद्योग के क्षेत्र में हुए कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की देन हैं।

प्रगतिपथ यात्रा में कार्यक्रम संयोजक विकास श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष रेखा सिंह परिहार एवं मानसिंह राठौर, जिला महामंत्री मंगली प्रसाद, जिला कोषाध्यक्ष विकास पाल सिंह, जिला मंत्री विकास वाल्मीकि, जिला कार्यसमिति सदस्य अंकुर गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अनीता कश्यप, गन्ना समिति चेयरमैन दिग्विजय सिंह, मंडल प्रभारी एडवोकेट अमिताभ त्रिपाठी, मंडल महामंत्री अमरीष शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, मंडल मंत्री राकेश लोधी, सुरेंद्र कुमार, चन्नू गुप्ता, संजीव चौहान, व्यापारी नेता शैली अग्रवाल, अनूप अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं व्यापारी वर्ग के लोग मौजूद रहे।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: बिजली- हटाए गए 25 हजार संविदाकर्मियों की हो बहाली 

डॉ अनिल गंगवार
डॉ अनिल गंगवार, गैस्ट्रोलॉजिस्ट, लखनऊ

Related posts

थरवई में भाई-बहन की संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब में डूब कर मौत

Baliram Singh

विश्व परिवार दिवस: परिवारों ने साझा किए प्रेम, संस्कार और एकता के संदेश

Baliram Singh

ग्राम सचिवालयों की व्यवस्था चरमराने की चेतावनी

Baliram Singh