ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

गंगा में नहाते समय किशोर डूबा, शादी वाले घर में पसरा मातम

युवा तुर्क, मिर्ज़ापुर

मिर्जापुर जनपद के जिगना थाना क्षेत्र के ग्राम सभा असवा घाट पर गंगा में नहाने गए 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद शादी वाले घर की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

परिजनों ने युवक को लेकर सबसे पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. बावजूद इसके एक निजी अस्पताल ले गए, वहां भी डॉक्टरों ने जवाब दे दिया. फिर भी परिजनों का मन नहीं माना और जिला हॉस्पिटल मिर्जापुर ले गए. हालांकि मौके पर जिगना थाना पुलिस मौजूद रहे।

जानकारी के अनुसार बजटा गांव निवासी दीपांशु पुत्र प्रेम शंकर अपने ननिहाल असवा गांव में शादी समारोह में शामिल होने आया था। मृतक की दादी ने बताया कि गुरुवार को तिलक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह यहीं रुक गया था। रविवार को उसके मामा की बेटी प्रियंका पुत्री स्वर्गीय राम आसरे की शादी होनी है।
बताया गया कि शुक्रवार सुबह दीपांशु अपने दो साथियों के साथ बिना बताए असवा घाट पर गंगा स्नान करने चला गया। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ में मौजूद बच्चों ने शोर मचाते हुए घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों और ग्रामीणों को दी।
सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए तथा किशोर की तलाश शुरू की गई। काफी खोजबीन के बाद उसका शव बरामद किया गया। घटना के बाद घर पर ननिहाल में शोक की लहर दौड़ गई।
मृतक दीपांशु तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और शादी वाले घर में मातमी सन्नाटा पसरा है।

Related posts

आलू किसानों का दर्द राज्यपाल से बयां करने का दिखा असर,,,

Baliram Singh

करनी चट्टी पर महिला व नवजात की मौत, नर्सिंग होम संचालिका पर केस

Baliram Singh

बसपा के कद्दावर नेता रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी कांग्रेस छोड़ सपा में शामिल

Baliram Singh