ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

पृथ्वी दिवस: अवैध खनन से धरती माँ आहत

पृथ्वी दिवस

समोधीपुर गांव में आयोजित कार्यक्रम में मनाया गया पृथ्वी दिवस

युवा तुर्क, प्रयागराज

जनपद के हंडिया तहसील के समोधीपुर गांव में पृथ्वी दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को बड़ी धूमधाम से मनाया गया।इस मौके पर लोगों ने पृथ्वी दिवस (धरती मां)की महत्ता को समझाया गया।

पवन पुत्र अंजलि लाल श्री हनुमान जी सेवा संस्थान समोधीपुर द्वारा आयोजित उक्त कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने तेजी से हो रही पृथ्वी मां की अवैध खनन पर चिंता जताई गयी। उपस्थित लोगों ने एक स्वर में पृथ्वी मां की रक्षा करने का संकल्प लिया।

वहीं, एसजेएस पब्लिक स्कूल पयागीपुर के प्रधानाचार्य सीबी सिंह ने पृथ्वी दिवस की तुलना मां और उसके बच्चे से किया। कहा कि मां के बिना बच्चे का जीवन अधूरा है। उन्होंने इस पृथ्वी पर एक पौधा लगाने की लोगों से आग्रह किया।

इसी प्रकार कार्यक्रम को रणविजय कानपुरी, बुद्धिराम पटेल,बलवंत सिंह पटेल, मुन्ना सिंह पटेल, इन्द्र जीत पटेल,श्याम लाल गुप्ता, राकेश गुप्ता,पवन पटेल ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन संदीप ने किया। कार्यक्रम आयोजक रमेश चंद्र पटेल उर्फ बिजली भाई ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत सत्कार किया।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: करोड़ों खर्च, फिर भी नहीं मिला ग्रामीणों को एक लोटा पानी

डॉ अनिल गंगवार
डॉ अनिल गंगवार, गैस्ट्रोलॉजिस्ट, लखनऊ

Related posts

खत्म हो आउटसोर्सिंग व्यवस्था- रामलाल यादव

Baliram Singh

यूपी ने बनाया 9 साल में 9 लाख से अधिक पारदर्शी भर्ती रिकॉर्ड-योगी

Baliram Singh

एकडला चौकी पर पुलिस की चौकसी से अपराधियों की नींद हराम   

Baliram Singh