नव-मनोनीत सभासदों का हुआ स्वागत
युवा तुर्क, बेल्थरा रोड/बलिया
नगर पंचायत बेल्थरा रोड में शासन द्वारा मनोनीत सभासदों की नियुक्ति के बाद स्थानीय स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक सक्रियता तेज हो गई है। मंगलवार को पन्नालाल कटरा में आयोजित स्वागत समारोह ने यह संकेत दिया कि आने वाले समय में नगर के विकास को लेकर नई दिशा और गति देखने को मिल सकती है।

पूर्व मंडल अध्यक्ष अमित जायसवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुशीला भारती और सीमा राजभर को मनोनीत सभासद बनाए जाने के बाद नगरवासियों और समर्थकों में खासा उत्साह देखा गया। खासकर अमित जायसवाल के स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने उनके जनसंपर्क और सामाजिक प्रभाव को भी रेखांकित किया।
कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने कहा कि स्थानीय स्तर पर सक्रिय और जमीनी समझ रखने वाले लोगों को जिम्मेदारी दिए जाने से नगर पंचायत की कार्यप्रणाली में सुधार होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि अब तक लंबित पड़े विकास कार्यों जैसे साफ-सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, सड़कों की मरम्मत और अन्य बुनियादी सुविधाओं में तेजी आएगी।
नव-मनोनित सभासदों ने भी स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता नगर के समग्र विकास पर होगी। उन्होंने कहा कि वे केवल औपचारिक भूमिका तक सीमित न रहकर जनसमस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय पहल करेंगे और शासन की योजनाओं को धरातल पर उतारने का प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर डॉक्टर शेषमणि सिंह, मनीष सिंह, विवेक पांडेय, डॉ. विष्णु प्रसाद, विजय चौरसिया, रघुवंश सिंह, जितेंद्र प्रसाद, विष्णु वर्मा, विशाल सिंह, भगवती ठठेरा, संजय जायसवाल, मनीष मिश्रा, पवन जायसवाल, पिंटू सिंह, बबलू वर्मा, विश्वामित्र जी, अच्छे लाल गुप्ता, असलम गुड्डू (सभासद), रंजीत कुशवाहा, आशीष जायसवाल, अनुपम वरनवाल, संतोष राजभर, विनय वर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन नगर के विकास और आपसी सहयोग के संकल्प के साथ हुआ, जिससे यह साफ है कि बेल्थरा रोड में अब अपेक्षाओं की राजनीति के साथ जवाबदेही भी केंद्र में रहने वाली है।
पढ़ते रहिए युवा तुर्क: आलू किसानों की मदद करे सरकार: विजय लाल श्रीवास्तव
पढ़ते रहिए: कैसे पहुंचे विंध्याचल धाम, बस, टैक्सी, ट्रेन अथवा फ्लाइट


