ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेशदेशब्लॉग

महिला दिवस: आईएएस मां को बेटी मौरवी तिवारी ने दिया आईएएस का तोहफा

ias

मौरवी तिवारी के पिता आरटीओ व मौसा भी आईएएस हैं

युवा तुर्क, लखनऊ

महिला दिवस से महज दो दिन पहले आए सिविल सर्विसेज एग्जाम 2025 के परिणाम में एक बेटी ने अपनी आईएएस IAS मां को एक ऐसा तोहफा दिया है, जिससे मां की खुशी का ठिकाना नहीं है। आगरा की मौरवी तिवारी Mauravi Tiwari ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 90 वीं रैंक हासिल की है। मौरवी तिवारी के इस परिणाम से आगरा के शास्त्री पुरम के दुष्यंत नगर में खुशी की लहर दौड़ गई। मौरवी तिवारी ने आईएएस बनने का सपना देखा था, जिसे उन्होंने साकार किया। सपने को साकार करने के लिए मौरवी तिवारी ने जमकर पढ़ाई की। मौरवी तिवारी को चौथे प्रयास में यह सफलता मिली है।

मां आईएएस:

मौरवी तिवारी की मां रेनु तिवारी IAS Renu Tiwari भी आईएएस हैं और वर्तमान में विशेष सचिव महिला कल्याण विभाग में तैनात हैं। मौरवी के पिता स्वदेश तिवारी आरटीओ औरैया में कार्यरत हैं। मौरवी की मौसी सुजाता प्रियदर्शनी कमिश्नर जीएसटी जयपुर में तैनात हैं। मौसा विकास भाले आईएएस हैं।

शिक्षा:

मौरवी ने हाईस्कूल सेंट पॉल्स चर्च कॉलेज से और 12वीं दिल्ली पब्लिक स्कूल से उत्तीर्ण किया है। उन्होंने स्नातक की पढ़ाई दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से की है।

इसके बाद मौरवी कुछ दिनों के लिए लंदन चली गईं। मौरवी ने कुछ दिनों तक यूनिसेफ में भी कार्य किया। इसके साथ ही वह तैयारी में जुटी रहीं। पढ़ाई से कोई समझौता नहीं की।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: आजमगढ़ की बेटी को लंदन की प्रतिष्ठित संस्था ने किया सम्मानित

पढ़ते रहिए: आईएएस टॉपर प्रतिभा वर्मा ने मां के 40 साल पुराने सपने को पूरा किया

डॉ अनिल गंगवार
डॉ अनिल गंगवार, गैस्ट्रोलॉजिस्ट, लखनऊ
रामरती अस्पताल
रामरती अस्पताल, बड़हलगंज,गोरखपुर

Related posts

हर आवास विहीन व्यक्ति को मिलेगा पक्का मकान: केशव प्रसाद मौर्य

Baliram Singh

मौलिक अधिकारों से वंचित सेवानिवृत को मजबूर हैं नगर विकास विभाग के कर्मचारी

Baliram Singh

मृतक कोटे के तहत संगीता निषाद को सूचना विभाग में मिली नौकरी

Baliram Singh