ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
Lead Storyउत्तर प्रदेश

चुनाव आयोग के डाटाबेस में धर्म या जाति से जुड़े आंकड़े नहीं होते

SIR

1 करोड़ 27 लाख वोट कटने के आरोप पर मुख्य चुनाव अधिकारी ने दिया जवाब

बलिराम सिंह, लखनऊ

यूपी में हिंदू वोट कटने के सवाल पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने स्पष्ट किया है कि चुनाव आयोग के डेटाबेस में धर्म या जाति से जुड़े आंकड़े नहीं होते हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी से जब प्रदेश में हिंदू वोटर्स के नाम कटने के दावे से जुड़ा सवाल किया गया तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उनके डेटाबेस में धर्म या जाति से जुड़े आंकड़े नहीं होते।

बता दें कि यूपी में 1 करोड़ 27 लाख हिंदू वोट कटने का दावा सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से किया गया था। इसको लेकर नवदीप रिणवा ने आगे कहा कि मेरे हिसाब से टेक्नोलॉजी से यह पॉसिबल है पीडीएफ को कंवर्ट करें और डेटाबेस बनाकर उसका एनालिसिस करें।

CEO
Navdeep Rinva, CEO, Uttar Pradesh

नवदीप रिणवा ने कहा कि मार्केट में कई एप और सॉफ्टवेयर हैं जो सेग्रीगेशन देते हैं। बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने दावा किया था कि एसआईआर के बाद करीब 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम चुनाव आयोग की मतदाता सूची में नहीं हैं।

बेल्थरा रोड
मां मतुरानी देवी फॉर्मेसी कॉलेज, बेल्थरा रोड, बलिया

सीएम योगी के दावे के मुताबिक ‘करीब 66 लाख ऐसे मतदाता हैं, जिनके नाम पंचायत चुनाव की सूची में हैं, लेकिन विधानसभा चुनाव की मतदाता सूची में नहीं मिले। करीब 55 लाख ऐसे हिंदू मतदाता हैं, जिन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है, लेकिन उनके नाम विधानसभा की मतदाता सूची में नहीं हैं। 18-19 साल के करीब 4.5 लाख युवा मतदाताओं के नाम भी सूची में नहीं होने का दावा किया गया था।’ योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा था कि एसआईआर के बाद मुस्लिम मतदाताओं की संख्या में 1.65 फीसदी की वृद्धि हुई है। सीएम योगी के इस दावे के बाद मंगलवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने स्थिति स्पष्ट की।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: यूपी में बढ़े करीब 19 लाख वोटर्स, महिलाओं की संख्या ज्यादा बढ़ी

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट
हॉस्पिटल
DN Surya Hospitals , Belthra Road
Yuva Turk
Yuva Turk

Related posts

पायलट प्रोजेक्ट: किसानों ने ऐप पर बुक किया 542 मीट्रिक टन से अधिक उर्वरक

Baliram Singh

डॉक्टर वीरेंन्द्र वर्मा को अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था ने किया सम्मानित

Baliram Singh

सोनभद्र के नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में संचार व्यवस्था होगी सुदृढ़

Baliram Singh