ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

सोनभद्र के नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में संचार व्यवस्था होगी सुदृढ़

Sonbhadra

डीएम ने दिया निर्देश, विधानसभा चुनाव से पहले बेहतर हो नेटवर्क

युवा तुर्क, सोनभद्र

जिलाधिकारी सोनभद्र चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में आगामी विधानसभा निर्वाचन को सकुशल एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से कल बीएसएनएल, जिओ एवं एयरटेल कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के दूरस्थ एवं नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की समस्या के समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि ऐसे सभी मतदान केंद्रों, विद्यालयों एवं ग्रामीण क्षेत्रों को तत्काल चिन्हित किया जाए। जहां मोबाइल नेटवर्क की समस्या बनी रहती है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में संचार व्यवस्था की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, इसलिए किसी भी मतदान केंद्र पर नेटवर्क बाधित नहीं होना चाहिए। जिलाधिकारी ने दूरसंचार कंपनियों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि चिन्हित क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर नेटवर्क सुविधा उपलब्ध कराई जाए तथा जहां आवश्यकता हो वहां नए मोबाइल टावर स्थापित करने की कार्यवाही शीघ्र प्रारंभ की जाए।

डीएम ने कहा कि नेटवर्क व्यवस्था सुदृढ़ होने से मतदान प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रशासनिक समन्वय बेहतर ढंग से संचालित किया जा सकेगा। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि नेटवर्क सुधार कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता अथवा लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। जनपद के प्रत्येक मतदान केंद्र पर निर्बाध एवं पर्याप्त नेटवर्क सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: नगर निकाय- मात्र 21 बाबू देखते हैं 6686 कर्मचारियों का बहीखाता

बेल्थरा रोड
सेंट जेवियर स्कूल, बेल्थरा रोड

Related posts

धूमधाम से मनाई जाएगी अमर शहीद राजा जयलाल सिंह की जयंती  

Baliram Singh

रेखा पटेल हत्याकांड का खुलासा: दगाबाज प्रेमी, भाई और पिता गिरफ्तार

Baliram Singh

मांगों को लेकर सड़क पर उतरे कर्मचारी , दी चेतावनी

Baliram Singh