ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेशदेश

जल संरक्षण हेतु जल विश्वविद्यालयों व जल संग्रहालयों की हो स्थापना: पद्मश्री उमा शंकर पांडेय  

water conservation

नगरीय जल सुरक्षा एवं भूजल प्रबंधन पर लखनऊ में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित 

बलिराम सिंह, लखनऊ

जल संरक्षण के लिए जन सहभागिता को बढ़ावा देना जरूरी है। जल संरक्षण शिक्षा में शामिल होना चाहिए। इसके लिए देश में जल विश्वविद्यालयों और जल संग्रहालयों को शुरू किया जाना चाहिए। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘नगरीय जल सुरक्षा एवं भूजल प्रबंधन’ विषय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला के दौरान पद्मश्री उमा शंकर पांडेय ने यह विचार व्यक्त किया। यह कार्यशाला उत्तर प्रदेश भूगर्भ जल विभाग द्वारा आयोजित किया गया था।

कार्यशाला का उद्देश्य तेजी से बढ़ते शहरीकरण, जल की बढ़ती मांग, वर्षा के बदलते स्वरूप तथा भूजल संसाधनों पर बढ़ते दबाव के बीच नगरीय क्षेत्रों के लिए सतत जल प्रबंधन की रणनीति पर विचार-विमर्श करना रहा। कार्यक्रम में कृषि उत्पादन आयुक्त एवं अपर मुख्य सचिव, नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन अनुराग श्रीवास्तव, प्रबंध निदेशक जल निगम (ग्रामीण) अमित कुमार सिंह, पद्मश्री उमाशंकर पाण्डेय (ग्राम जखनी, जनपद बांदा), केन्द्रीय भूजल बोर्ड के क्षेत्रीय निदेशक अनादी गायन सहित विभिन्न विभागों, तकनीकी संस्थानों एवं विशेषज्ञ संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। कार्यशाला का आयोजन भूगर्भ जल विभाग के निदेशक डॉ. राजेश कुमार प्रजापति के मार्गदर्शन में किया गया।

इस दौरान अपर मुख्य सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि नगरीय जल सुरक्षा केवल जलापूर्ति अथवा भूजल विभाग तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि यह नगर नियोजन, भवन निर्माण, जल निकासी, सीवरेज, पर्यावरण, सार्वजनिक स्वास्थ्य और नागरिक व्यवहार से जुड़ा हुआ है।

उन्होंने विभागों के बीच समन्वय, विश्वसनीय आंकड़ों पर आधारित निर्णय, जल बजट एवं मांग प्रबंधन तथा स्पष्ट प्रदर्शन संकेतकों के माध्यम से जवाबदेही सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने लखनऊ की भूजल स्थिति का उल्लेख करते हुए बताया कि वर्ष 2025 में लखनऊ नगरीय क्षेत्र की भूजल दोहन दर 128.03 प्रतिशत आकलित की गई, जबकि वर्ष 2020 में यह 142.5 प्रतिशत थी। दोहन दर में कमी के बावजूद इसका 100 प्रतिशत से अधिक बने रहना सतत प्रयासों की आवश्यकता को दर्शाता है।

प्रबंध निदेशक जल निगम (ग्रामीण) अमित कुमार सिंह द्वारा जलस्तर, भूजल गुणवत्ता, निकासी, वर्षा, सतही अपवाह और पुनर्भरण की नियमित एवं अधिक सूक्ष्म निगरानी तथा DWLR, पीजोमीटर और डिजिटल प्रणालियों के उपयोग को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

पद्मश्री उमाशंकर पाण्डेय ने ग्राम जखनी, बांदा के अनुभवों के संदर्भ में सामुदायिक सहभागिता से भूजल प्रबंधन पर विचार साझा किए। उन्होंने जल संरक्षण में जनभागीदारी और स्थानीय स्तर पर सामूहिक प्रयासों के महत्व को रेखांकित किया।

तकनीकी सत्रों में अनुपम, अधिशाषी अभियंता, भूगर्भ जल विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश एवं नगरीय क्षेत्रों में भूजल की वर्तमान स्थिति और चुनौतियों पर प्रस्तुतीकरण दिया गया। बी.बी.ए.यू. के प्रोफेसर वेंकटेश दत्ता ने नदी संवर्धन में भूजल की भूमिका, रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ. अभिषेक सक्सेना ने भूजल गुणवत्ता, उसके दुष्परिणाम एवं प्रभावी उपायों पर विचार रखे। केन्द्रीय भूजल बोर्ड, लखनऊ के वैज्ञानिक एबादुर रहमान ने नगरीय क्षेत्रों में भूजल पुनर्भरण के वैज्ञानिक उपायों पर प्रस्तुतीकरण दिया।

इसके अतिरिक्त लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा नगरीय जल निकायों के पुनर्जीवन एवं वर्षा जल संचयन, तथा स्टेट मिशन फॉर क्लीन गंगा के मिथिलेश कुमार मिश्रा द्वारा उत्तर प्रदेश में उपचारित जल के सुरक्षित पुनः उपयोग और नगरीय नदी प्रबंधन योजना पर प्रस्तुतियां दी गईं। इन विषयों के माध्यम से वर्षा जल संचयन, जल निकायों का संरक्षण एवं पुनर्जीवन, वैज्ञानिक भूजल पुनर्भरण तथा उपचारित जल के पुनः उपयोग जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा हुई।

बेल्थरा रोड
मां मतुरानी देवी फॉर्मेसी कॉलेज, बेल्थरा रोड, बलिया

कार्यशाला में इस बात पर विशेष बल दिया गया कि नगरीय जल सुरक्षा के लिए नगर निगम, विकास प्राधिकरण, जलकल/जल निगम, सिंचाई विभाग, प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े विभागों तथा भूगर्भ जल विभाग को साझा कार्ययोजना के अंतर्गत कार्य करना होगा। भवनों में वर्षा जल संचयन प्रणालियों की कार्यशीलता, जल निकायों का सीमांकन एवं पुनर्जीवन, जलापूर्ति में रिसाव नियंत्रण, उपचारित जल का पुनः उपयोग तथा भूजल के विनियमित उपयोग जैसे मापनीय संकेतकों के आधार पर प्रगति की नियमित समीक्षा आवश्यक है। कार्यशाला का समापन भूगर्भ जल विभाग के निदेशक डॉ. राजेश कुमार प्रजापति द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: वोटर लिस्ट में त्रुटि पर बीएलओ सहित संबंधित अधिकारी होंगे जवाबदेह

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट
Yuva Turk
Yuva Turk

Related posts

वीरेंद्र चौधरी विधानसभा में बनेंगे कांग्रेस की आवाज

Baliram Singh

विश्व परिवार दिवस: परिवारों ने साझा किए प्रेम, संस्कार और एकता के संदेश

Baliram Singh

बेल्थरा रोड हादसा: दंपति की मौत, तीन साल की मासूम अनाथ, आधा दर्जन से ज्यादा घायल

Baliram Singh