ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

रायबरेली में नारेबाजी कर रहे सपा कार्यकर्ताओं पर बरसे थप्पड़

कॉलेज में सदस्यता अभियान को लेकर आमने सामने एबीवीपी व सपा छात्र सभा

भूपेंद्र कृष्ण, रायबरेली

रायबरेली में समाजवादी छात्र सभा के फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज में सदस्यता अभियान को लेकर एबीवीपी द्वारा आपत्ति जताने और उस विवाद में सपा नेताओं के कूदने और पुलिस से बहस का मामला दिन चढ़ने के साथ तूल पकड़ लिया।

रायबरेली
सपा छात्र सभा व एबीवीपी आमने सामने

आक्रोशित सपा कार्यकर्ताओं ने विधायक राहुल लोधी और श्याम सुंदर भारती के साथ एसपी आफिस का घेराव करने पहुंचे। इसी दौरान एबीवीपी कार्यकर्ता भी एसपी आफिस पहुंच कर नारेबाजी शुरू कर दी। एसपी आफिस में दोनों पक्ष काफी देर तक नारेबाजी करते रहे और पुलिस के समझाने पर नहीं माने। इस बीच एबीवीपी के कार्यकर्ता शांत हो गए, लेकिन सपा कार्यकर्ता नारेबाजी करते रहे।काफी देर हंगामा बढ़ने पर सपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने थप्पड़ बरसाये, जिससे वहां पर भगदड़ मच गई।

उसी भीड़ में हरचन्दपुर विधायक राहुल लोधी से भी पुलिस की धक्का मुक्की हुई। इसके बाद भीड़ एसपी ऑफिस से भागने लगी और कुछ देर बाद फिर वापस आकर गेट पर नारेबाजी शुरू कर दी। इस बीच एसपी ने हरचन्दपुर से सपा विधायक राहुल लोधी बछरावां विधायक श्याम सुंदर भारती को सपा जिला अध्यक्ष के साथ मिलने के लिए बुलाया।

एसपी से मिलने के बाद मीडिया से बात करते हुए हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी ने बताया कि हमने एसपी से शहर कोतवाली प्रभारी शिव शंकर सिंह को हटाने की मांग की है। मेरे साथ भी पुलिस ने धक्का मुक्की की। हमारी मांग है कि हमारे जिस कार्यकर्ता को पुलिस ने पकड़ा है उसे छोड़ दिया जाए।

Related posts

सोनभद्र के नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में संचार व्यवस्था होगी सुदृढ़

Baliram Singh

नमो घाट हत्याकांड: जायसवाल महासभा ने की पीएम मोदी से न्याय की मांग

Baliram Singh

सीबीएसई ईस्ट जोन योगासन चैंपियनशिप में बलिया के सनबीम स्कूल का दमदार प्रदर्शन, फाइनल में बनाई जगह

Baliram Singh