ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

दलित अभियंताओं के उत्पीड़न मामले में एससी-एसटी आयोग सख्त

अध्यक्ष बैजनाथ रावत ने सीएम योगी को लिखा पत्र

युवा तुर्क, लखनऊ

बिजली विभाग में दलित अभियंताओं के उत्पीड़न का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पॉवर ऑफिसर्स एसोसिएशन की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उत्तर प्रदेश एससी-एसटी आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। अध्यक्ष बैजनाथ रावत ने सीएम योगी से दलित अभियंताओं पर की गई कार्रवाइयों की जांच का आदेश देने का अनुरोध किया है।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को ज्ञापन देते हुए पॉवर ऑफिसर्स एसोसिएशन के कर्मचारी

बता दें कि पिछले दिनों पावर ऑफिसर्स एसोसिएशन ने एससी-एसटी आयोग में निशाना बनाकर दलित अभियंताओं पर कार्रवाई किए जाने की शिकायत की थी। आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत ने बुधवार को इस बाबत मुख्यमंत्री को पत्र लिखा।

उन्होंने मुख्यमंत्री को पूरे मामले की जानकारी देते हुए इसकी उच्चस्तरीय जांच करावाने और दोषी पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई का अनुरोध किया है। ऊर्जा निगमों में दलित और पिछड़ा वर्ग के अभियंताओं का संगठन पावर ऑफिसर्स एसोसिएशन लगातार आरोप लगा रहा है कि ऊर्जा निगमों का प्रबंधन दलित अभियंताओं को निशाना बना रहा है।

एक जैसे मामलों में अलग-अलग वर्ग के अभियंताओं पर अलग-अलग कार्रवाइयां की जा रही हैं। दलित वर्ग के जिन अभियंताओं को निलंबित किया जा रहा है, उनके मामले निपटाने के बजाय उन्हें लटकाया जा रहा है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष आरपी केन और कार्यवाहक अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि संगठन को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री के स्तर से इस मामले की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए जाएंगे।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: जहां होता है सबसे ज्यादा उत्पादन, वहीं के लोग बिजली संकट से त्रस्त

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट
बलिया बलिदान दिवस
बलिया बलिदान दिवस
Sonbhadra
Kids Care English School, Sonbhadra

Related posts

अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएगा पीडीए- विजय श्रीवास्तव

Baliram Singh

फूलपुर में युवती की गला घोंटकर हत्या से सनसनी 

Baliram Singh

ओबीसी वर्ग की जाति-जनगणना को लेकर लखनऊ मे हलचल

Baliram Singh