ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

युवा नेता आनंद यादव को सपा में मिली यह जिम्मेदारी

आनंद यादव

कौमी एकता दल के लंबे समय तक किए हैं काम  

युवा तुर्क, मऊ

कौमी एकता दल के युवा नेता रहे आनंद यादव को समाजवादी पार्टी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। आनंद यादव को समाजवादी पार्टी का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव ने आनंद यादव को माल्यार्पण कर स्वागत किया और कहा कि उनका संगठन में शामिल होना न सिर्फ मऊ बल्कि पूरे पूर्वांचल के लिए सकारात्मक संदेश है। उन्होंने बताया कि आनंद यादव लंबे समय से कौमी एकता दल से जुड़े रहे हैं और अब उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थकों का भी समाजवादी पार्टी में विलय हुआ है। इससे 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की स्थिति और मजबूत होगी।

2027 में सरकार बनाने का दावा

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की मौजूदा स्थिति से जनता त्रस्त है और बदलाव चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से आमजन परेशान है। ऐसे माहौल में समाजवादी पार्टी 2027 के चुनाव में बड़े अंतर से जीत दर्ज कर प्रदेश में सरकार बनाएगी।

स्वागत समारोह में ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव हाजी ईरफान, पूर्व जिलाध्यक्ष शिव प्रताप यादव (मुन्ना), जिला महासचिव कुद्दूस अंसारी, जिला कोषाध्यक्ष रामधनी चौहान, जिला उपाध्यक्ष पंकज उपाध्याय, विधानसभा अध्यक्ष रामप्रकाश यादव (बबलू), युवजन सभा जिलाध्यक्ष राजेश यादव सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन जिला महासचिव कुद्दूस अंसारी ने किया।

Education
नवजीवन इंग्लिश स्कूल, बेल्थरा रोड
Education
New Central Public Academy, Belthra Road
रामरती अस्पताल
रामरती अस्पताल, बड़हलगंज,गोरखपुर
डॉ अनिल गंगवार
डॉ अनिल गंगवार, गैस्ट्रोलॉजिस्ट, लखनऊ

 

Related posts

धूमधाम से मनाई जाएगी अमर शहीद राजा जयलाल सिंह की जयंती  

Baliram Singh

मऊ: 12वीं के छात्र की हत्या का खुलासा, 48 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

Baliram Singh

एसआईआर- 6 जनवरी के बाद 70,69,810 जमा हुए फॉर्म 6

Baliram Singh