ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

जन्मदिन पर छात्रों ने पीएम मोदी को खून से लिखा पत्र

68500 शिक्षक भर्ती आरक्षण घौटाला: 17 वें दिन जारी महाआंदोलन

युवा तुर्क, लखनऊ

भाजपा का हर कार्यकर्ता आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76 वां जन्मदिन धूमधाम से मना रहा है, तो वहीं पर कुछ ऐसे भी छात्र हैं जो पीएम मोदी को खून से पत्र लिख कर न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

खून से ख़त

68500 शिक्षक भर्ती आरक्षण घोटाले से पीड़ित अभ्यर्थियों का महाआंदोलन ईको गार्डन, लखनऊ में आज लगातार 17वें दिन भी जारी है। भीषण गर्मी, बरसात और प्रशासनिक दबावों के बावजूद अभ्यर्थी न्याय की आस में डटे हुए हैं।

इन अभ्यर्थियों ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर अपने खून से पत्र लिखकर न्याय देने की गुहार लगाई। अभ्यर्थी आशुतोष वर्मा, तूफान सिंह, नवीन चौधरी, अखिल कुमार यादव,अभय यादव, संतोष यादव, वीरेश, शेरा आदि सभी अभ्यर्थियों ने अपने खून से खत लिखा।

अभ्यर्थियों का कहना है कि 68500 शिक्षक भर्ती में OBC, दिव्यांगजन, भूतपूर्व सैनिक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित वर्ग के अभ्यर्थियों के साथ घोर अन्याय हुआ है। इस संबंध में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग- नई दिल्ली एवं राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ ने भी अपनी जांच में आरक्षण विसंगति की पुष्टि कर शासन/बेसिक शिक्षा विभाग को न्याय देने का आदेश दिया है, लेकिन 8 वर्ष बीत जाने के बाद भी पीड़ितों को नियुक्ति नहीं मिली है। इस संबंध में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने 7 जुलाई 2026 को पुनः संस्तुति/आदेश जारी कर पीड़ित अभ्यर्थियों को न्याय देने एवं दोषी अधिकारियों को चिन्हित कर दंडात्मक कार्यवाही करने का आदेश/संस्तुति जारी किया है।

खून से लिखे पत्र में पीएम मोदी को 76वें जन्मदिन की बधाई शुभकामनाओ के साथ 68500 शिक्षक भर्ती में हुए आरक्षण घोटाले पर न्याय दिलाने की गुहार लगाई।

अभ्यर्थियों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से मांग की है कि- आयोगों के आदेशों का अनुपालन कराकर यथाशीघ्र भर्ती का शेड्यूल जारी कर नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ कराई जाए, क्योंकि अभ्यर्थियों को डर है कि बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी फिर कोई नया षड्यंत्र रचकर भर्ती फंसा न दें।
अभ्यर्थियों ने यह भी कहा है कि जब तक भर्ती प्रक्रिया संपन्न करने का शेड्यूल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा, तब तक हम लोग हटने वाले नहीं हैं।

धरना स्थल पर रंजना जायसवाल, पूनम सोनी, ऋषिता पाल, सुभाषिनी वर्मा, ‌‌ मोहित अहलावत, विनोद प्रजापति, अर्पित गोस्वामी, नसीम फरीदी, संतोष कुमार यादव, दीपक पटेल, राहुल, सुनील, विशाल, अमित यादव, धर्मेंद्र सिंह, रामप्रवेश यादव, वीरेश यादव ,विनय वर्मा आदि सैकड़ों अभ्यर्थी डटे हुए हैं।

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट

Related posts

तथागत बुद्ध की धरती पर शराब की बिक्री, 10वें स्थान पर सिद्धार्थनगर!

Baliram Singh

चंद्रशेखर की जन्म शताब्दी वर्ष की तैयारी शुरू, हुई अहम बैठक

Baliram Singh

गोण्डा जंक्शन पर ‘पर्यावरण निगरानी तंत्र’ स्थापित

Baliram Singh