ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी से मिले मड़िहान विधायक व सभासद

क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं के त्वरित समाधान का किया अनुरोध

युवा तुर्क, मिर्जापुर/लखनऊ

मड़िहान से भाजपा विधायक रमाशंकर सिंह पटेल व नगर पालिका परिषद अहरौरा के सभासद कुमार आनंद ने सोमवार की शाम लखनऊ के कालिदास मार्ग पर स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने मड़िहान विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया और उनके शीघ्र समाधान की मांग की।

विधायक ने मुख्यमंत्री से बारिश के मौसम में क्षेत्र की सड़कों की दयनीय स्थिति को देखते हुए क्षतिग्रस्त मार्गों की जल्द मरम्मत कराने के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित करने का आग्रह किया। उन्होंने कई माह से रुकी वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन को पुनः शुरू कराने की भी मांग उठाई।

मुलाकात के दौरान विधायक ने अतिवृष्टि व बारिश के कारण किसानों की बर्बाद हुई फसलों का उचित मुआवजा दिलाने का मुद्दा भी प्रमुखता से रखा। इसके साथ ही गेहूं खरीद के बाद किसानों के लंबित भुगतान के संबंध में मुख्यमंत्री को जानकारी दी और शीघ्र भुगतान सुनिश्चित कराने का आग्रह किया।

विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने क्षेत्र में खराब ट्रांसफार्मरों को बदलने में हो रही देरी का मामला भी उठाया। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त ट्रांसफार्मरों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए, ताकि खराबी आने पर उपभोक्ताओं को लंबे समय तक बिजली संकट का सामना न करना पड़े।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक व सभासद द्वारा उठाई गई जनसमस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने संबंधित समस्याओं के निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई कराने का भरोसा दिलाया है।

Related posts

उत्तराखण्ड बना पर उत्तराखण्डी उपेक्षित, पहाड़ों में खुशी व उल्लास नहीं : जगदीश ममगांई

Baliram Singh

पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह की गाड़ी से बाइक टकराई, युवक की मौत, साथी मऊ रेफर

Baliram Singh

लखनऊ में ‘कृषि पर क्षेत्रीय सम्मेलन’, उत्तर भारत के सभी राज्यों के कृषि मंत्री होंगे शामिल

Baliram Singh