ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेशबिहार

विधानसभा चुनाव: जदयू ने की मंडल प्रभारियों की नियुक्ति

jdu

‘एक बूथ–दस यूथ’ का दिया गया गुरुमंत्र

युवा तुर्क, लखनऊ

जनता दल यूनाइटेड की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष  अनूप सिंह पटेल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में  2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, सदस्यता अभियान की समीक्षा तथा  राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर निर्णय लिए गए।

JDU
जदयू प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक, लखनऊ

प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने बताया कि उत्तर प्रदेश के 18 मंडलों में से 14 मंडलों में मंडल प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गई है।

नियुक्त प्रभारियों के नाम क्रमशः लखनऊ मंडल आशीष कुमार, सहारनपुर  कपिल देव जैन, मेरठ विजय कुमार सिंह, आगरा देव कुमार साकेत, मुरादाबाद रणवीर सिंह, झांसी एवं चित्रकूट शालिनी पटेल, प्रयागराज संजय कुमार सिंह मिर्जापुर  संजय सिंह वाराणसी अवधेश सिंह, आजमगढ़  अभिषेक राय, गोरखपुर  शैलेन्द्र सिंह गहरवार, बस्ती  रजनीश पटेल और अयोध्या मंडल के प्रभारी कल्पनाथ  वर्मा को बनाया गया है।

मंडल प्रभारियों को अपने मंडलों के  जिलों का नियमित दौरा, जिला एवं विधानसभा कमेटियों के गठन एवं निरीक्षण, संगठनात्मक स्थिति की समीक्षा, आगामी विधानसभा चुनाव के लिए संभावित सीटों को चिन्हित करने तथा उसकी रिपोर्ट प्रदेश प्रभारी एवं बिहार सरकार के मंत्री तथा जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार एवं प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल  को सौंपने की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक में कार्यकर्ताओं को स्पष्ट रूप से विश्वास दिलाया कि जदयू उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन एनडीए के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। बैठक में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव तक बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए ‘एक बूथ–दस यूथ’ का लक्ष्य निर्धारित किया गया।

प्रदेश पदाधिकारियों, मंडल प्रभारियों एवं कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ पर कम से कम 10 युवाओं की सक्रिय बूथ कमेटी गठित करने का आह्वान किया गया। प्रदेश नेतृत्व ने कहा कि मजबूत बूथ संगठन ही चुनावी सफलता की आधारशिला है।

बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह गहरवार, देव कुमार साकेत, रजनीश पटेल,  ममता सिंह, प्रदेश महासचिव  हरि शंकर पटेल, अभिषेक राय, अभिषेक पटेल, आशीष कुमार, सुभाष पाठक,  संजय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष  अमर सिंह कटियार, कार्यालय प्रभारी  ओम प्रकाश वर्मा, डॉ.राजेश वर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी आदि  कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: मंत्री पद पर बने रहेंगे उपेंद्र कुशवाहा के बेटे, एमएलसी मनोनित

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट
नवजीवन इंग्लिश स्कूल, बेल्थरा रोड, बलिया
नवजीवन इंग्लिश स्कूल, बेल्थरा रोड, बलिया

Related posts

प्रयागराज में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या से सनसनी

Baliram Singh

कृषि के साथ ऊर्जा उत्पादन की दिशा में भी आगे बढ़ें किसान

Baliram Singh

पुलिस हिरासत के बाद युवक की मौत से बलिया में बवाल

Baliram Singh