ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर, मूक-बधिर दंपत्ति समेत तीन की नृशंस हत्या

प्रयागराज

मृतकों में दो महिलाएं व एक पुरुष

एसके पटेल, प्रयागराज

प्रयागराज जनपद के थाना शाहगंज अंतर्गत सरायकलां क्षेत्र में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया। जब एक किराए के मकान में तीन लोगों के खून से लथपथ शव को पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद की। घटना की खबर आग की तरह फैली तो मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर उच्च पुलिस अधिकारियों ने फॉरेंसिक विशेषज्ञों और डॉग स्क्वायड टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये।

Prayagraj
प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर

छानबीन में कमरे के भीतर एक ही बेड पर दो महिलाओं और एक पुरुष का शव पड़ा मिला। शवों पर धारदार हथियार से वार किए जाने के गहरे जख्म मौजूद दिखे। मृतकों की पहचान कबाड़ का व्यवसाय करने वाले दंपती और उनकी एक महिला पड़ोसी के रूप में हुई है। जो आपस में दिव्यांग और मूक-बधिर बताए जा रहे हैं।​ सामूहिक निर्मम हत्याकांड के पीछे के वास्तविक कारणों का अभी तक पूरी तरह से खुलासा नहीं हो सका है । हालांकि पुलिस पुरानी रंजिश, आपसी लेन-देन और लूटपाट जैसे सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर गहराई से पुलिस तफ्तीश कर रही है। ​घटना के बाद हरकत में आई पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे इलाके को सील कर दिया है और फॉरेंसिक टीम ने मौके से फिंगरप्रिंट्स व अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। सभी शवों का पंचायतनामा भरकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्यारों तक पहुंचने के लिए पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: 68500 शिक्षक भर्ती: छात्रों ने शिक्षा मंत्री से लगाई गुहार

नवजीवन इंग्लिश स्कूल, बेल्थरा रोड, बलिया
नवजीवन इंग्लिश स्कूल, बेल्थरा रोड, बलिया
Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट

Related posts

राहुल गुप्ता ने किया ‘पान की दुकान से शोध की दुनिया’ तक का सफर

Baliram Singh

बेल्थरा रोड: मनोनीत सभासदों ने नगर के विकास का लिया संकल्प

Baliram Singh

ईरान-इजरायल युद्ध: विश्व शांति के लिए सभी धर्मों के प्रमुखों ने प्रार्थना की

Baliram Singh