ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

चकबंदी विभाग के खिलाफ किसानों का उग्र प्रदर्शन

किसान संगठन

इंदिरा भवन में घमासान- लिखित आश्वासन के बाद खत्म हुआ आंदोलन

युवा तुर्क, लखनऊ

चकबंदी विभाग की मनमानी, भ्रष्टाचार और किसानों के उत्पीड़न के खिलाफ इंदिरा भवन, लखनऊ में किसानों का आंदोलन गुरुवार को उग्र रूप में देखने को मिला। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी हरनाम सिंह वर्मा के नेतृत्व में प्रदेश भर से पहुंचे सैकड़ों किसानों ने जोरदार धरना प्रदर्शन करते हुए प्रशासन को घेर लिया।

चकबंदी विभाग के खिलाफ किसानों का उग्र प्रदर्शन, लखनऊ
चकबंदी विभाग के खिलाफ किसानों का उग्र प्रदर्शन

धरना के दबाव में प्रशासन को तत्काल हरकत में आना पड़ा और चकबंदी आयोग के सभागार में करीब 2 घंटे तक तीखी वार्ता चली। इस वार्ता में मंडल अध्यक्ष आगरा राजकुमार तोमर, मंडल अध्यक्ष प्रयागराज बबलू दुबे सहित विभिन्न जनपदों के जिला अध्यक्ष मौजूद रहे, जिन्होंने किसानों की समस्याओं को मजबूती से रखा।

बैठक के बाद चकबंदी विभाग द्वारा किसानों की शिकायतों को स्वीकार करते हुए लिखित रूप में आश्वासन दिया गया, जिसमें कई जनपदों की समस्याओं पर कार्रवाई का भरोसा दिया गया।

विभाग की तरफ से दिया गया आश्वासन:

हरदोई में चकबंदी धारा 6(1) के प्रकाशन की मांग पर कार्रवाई

प्रयागराज में कब्जा/चकबंदी विवादों की जांच

महोबा में शिकायतों की जांच के लिए समिति गठन

बांदा में लंबित मामलों के निस्तारण के निर्देश

जैसे महत्वपूर्ण बिंदु शामिल किए गए हैं।

धरना एवं वार्ता में प्रमुख रूप से प्रदीप शुक्ला (जिला हरदोई), जिला अध्यक्ष बाराबंकी, राजेश रावत (जिला अध्यक्ष बांदा) सहित अन्य जिलों के किसान नेता उपस्थित रहे।

किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि दिए गए आश्वासन पर समयबद्ध कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन पुनः और अधिक उग्र रूप में शुरू किया जाएगा।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: विदेश में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

पढ़ते रहिए: सोनभद्र – खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों के खिलाफ एक्शन

डॉ अनिल गंगवार
डॉ अनिल गंगवार, गैस्ट्रोलॉजिस्ट, लखनऊ

Related posts

बिना रजिस्ट्री भी सरकारी क्रय केंद्र पर गेहूं बेच सकेंगे किसान

Baliram Singh

बाबू जगजीवन राम जयंती पर सामाजिक सेवा करने वाले लोगों को सम्मानित करेगी कांग्रेस

Baliram Singh

पत्रकारों ने नए डीएम को सोनभद्र की बुनियादी समस्याओं से अवगत कराया

Baliram Singh