ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

आलू क्रय केंद्र तो खुल गया, कर्मचारी नदारद

डीएम डॉ अंकुर लाडर ने किया निरीक्षण

युवा तुर्क, फर्रुखाबाद

जिलाधिकारी डॉ अंकुर लाडर ने गुरुवार को सातनपुर मंडी पहुंच कर आलू क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। किसानों से सीधे संवाद किया तथा कल सुबह सात बजे से आलू की खरीद कराने के निर्देश दिए।

सातनपुर
आलू क्रय केंद्र, सातनपुर

शासन द्वारा आलू 650 रूपया कुंतल की दर से 20 लाख मीट्रिक टन आलू खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।28 अप्रैल को उद्यान निदेशक वीपी राम व हाफेड के प्रबंध निदेशक शैलेंद्र कुमार सुमन ने मंडी में सरकारी आलू खरीद केंद्र का उद्घाटन किया था। आज सुबह किसान मंडी में आलू बेंचने आये तो वहाँ कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं थे। जिस पर किसानो ने हंगामा किया।

आलू विकास विपणन सहकारी संघ के निदेशक अशोक कटियार ने आलू विकास अधिकारी राघवेन्द्र सिंह को फ़ोन किया, लेकिन उनका फोन नहीं उठा। तब अशोक कटियार ने उद्यान निदेशक वीपी राम को फोन कर कोई कर्मचारी मौजूद न होने की समस्याओ़ से अवगत कराया। उद्यान निदेशक ने नाराजगी जताई तथा तुरंत आलू अधिकारी को खरीद केंद्र पहुंचने कि निर्देश दिया।

अशोक कटियार ने मोबाइल से जिलाधिकारी को भी खरीद न होने की समस्या से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने खरीद केंद्र पहुच कर स्थिति का जायजा लिया। अशोक कटियार ने कहा कि शासन की नीति के अनुसार आलू खरीद का लक्ष्य पूरा किया जाए, मंडी टैक्स समाप्त किया जाए। आलू का निर्यात किया जाए तथा आलू आधारित उद्योग फर्रुखाबाद में लगाये जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि वह आलू समस्या पर शीघ्र ही वैठक बुलाएँगे। उन्होंने श्री कटियार से आलू किसानों की समस्याओ़ व समाधान के लिए ड्राफ्ट तैयार करने के लिए कहा।

इस अवसर पर आलू निर्यातक सुधीर शुक्ला, लालू यादव, रिंकू वर्मा, राजकुमार वर्मा, अरविन्द राजपूत, परशुराम वर्मा, रामलड़ैते राजपूत, अजय वर्मा सहित बडी संख्या में किसान, व्यापारी, आढ़ती मौजूद रहे।

Related posts

महंगाई, बेरोजगारी व यूजीसी कानून के समर्थन में सड़क पर उतरे किसान व मजदूर

Baliram Singh

एसआईआर- 6 जनवरी के बाद 70,69,810 जमा हुए फॉर्म 6

Baliram Singh

प्रदेशवासियों को गोबर गैस के उपयोग हेतु किया जाएगा प्रोत्साहित

Baliram Singh