ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
अन्य राज्यदिल्लीदेशहरियाणा

दीपावली के दिन जानबूझकर पंजाब में जलाई गई पराली, दिल्ली की ओबाहवा खराब  

कपिल मिश्रा

मंत्री कपिल मिश्रा का केजरीवाल पर आरोप- पंजाब के किसानों को बदनाम करने साज़िश

राजेश तिवारी, नई दिल्ली

दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने राजधानी में प्रदूषण को लेकर बिगड़ते हालात का ठीकरा आम आदमी पार्टी (आप) पर फोड़ा है। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि दीपावली के दिन एक सुनियोजित साजिश के तहत पंजाब में 1200 से अधिक स्थानों पर पराली जलाने की घटनाएं घटित हुईं। जिससे दिल्ली का पर्यावरण दूषित हो गया।

प्रदूषण
प्रदूषण, दिल्ली

संवाददाता सम्मेलन में कपिल मिश्रा ने आरोप लगाया कि जिस समय किसान घरों में दीपावली मना रहे थे, कुछ लोगों ने उनके खेतों में जाकर पराली में आग लगा दी। भारत सरकार के सैटेलाइट में इन घटनाओं की पुष्टि भी हो रही है।

उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से अपील की है कि वह इन घटनाओं की जांच कराकर प्राथमिकी दर्ज कराएं। आप के नेता किसानों को बदनाम करने की साज़िश रच रहे हैं।

मंत्री ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दीवाली वाले दिन उनके पास एवं अन्य नेताओं के पास फ़ोन करके बताया गया कि कुछ लोग किसानों के खेतों में पड़ी पराली में आग लगाकर भाग रहे हैं।

उन्हें पहले इस पर भरोसा नहीं हुआ। सैटेलाइट से इसकी पुष्टि हुई। जिसमें पता चला कि जिन खेतों में आग लगाई गयी, वह किसान घर में दीवाली मना रहे थे। पराली में आग लगने का उद्देश्य दिल्ली की हवा को प्रदूषित करना है। जबकि पंजाब की स्थिति और अधिक गंभीर है उन्होंने दावा किया है मुख्यमंत्री भगवंत मान के विधानसभा क्षेत्र का एक्यूआई 1651 हैं। अबोहर का 1307, मलोट का 1238 यानी पंजाब की हवा दिल्ली से कहीं अधिक खराब है।

कपिल मिश्रा ने यह भी दावा किया है कि इस दीवाली औसतन एक्यूआई कम दर्ज की गयी है। उदाहरण के तौर पर 2023 में दिल्ली के एक्यूआई में 43.33 फ़ीसद और 2024 करीब 10 फ़ीसद की बढ़ोतरी दर्ज की गयी थी।

जबकि इस साल केवल 1.33 फ़ीसद बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। मंत्री ने पंजाब के किसानों की सराहना करते हुए कहा कि किसान लगातार पराली जलाने की घटनाओं को रोक रहे हैं। इस तरह की घटनाएं पंजाब के किसानों, दिल्ली और दीवाली के विरुद्ध साज़िश है। केजरीवाल के लोग दिल्ली और किसानों के विरुद्ध अभियान चला रहे हैं। आप के नेता सनातन और हिन्दुओं के पर्वों विरुद्ध अभियान चला रहे हैं पराली जलाने की साज़िश रचकर दिल्ली की हवा को ज़हरीला बनाना चाहते हैं। भगवंत मान आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ़्तार कराएं।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: गैस चैंबर में तब्दील हुई दिल्ली, बाहरी वाहनों के प्रवेश पर लगी रोक

बेल्थरा रोड
मां मतुरानी देवी फॉर्मेसी कॉलेज, बेल्थरा रोड, बलिया
Yuva Turk
Yuva Turk

Related posts

मंत्री अनिल कुमार से मिले 68500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी

Baliram Singh

त्रिकोण करने वाले श्रद्धालुओं की 23 सालों से जारी है सेवा

Baliram Singh

बिना किसी शोर के वंचितों और पीड़ितों के स्वर को स्थान देते थे ऋतुराज  

Baliram Singh