ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
Lead Storyउत्तर प्रदेश

अलीगंज अग्निकांड: निलंबित FSSO कमलेंद्र सिंह ने सीएम योगी को लिखा पत्र, कहा- उनके अधिकार सीमित

अलीगंज अग्निकांड

मुझे सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है- कमलेंद्र सिंह

युवा तुर्क, लखनऊ

राजधानी लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड प्रकरण में निलंबित किए गए फायर सर्विस सब-ऑर्डिनेट (FSSO) कमलेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर दावा किया है कि उन्हें मामले में अन्यायपूर्ण तरीके से जिम्मेदार ठहराया गया है, जबकि उनके अधिकार और दायित्व सीमित थे।

सीएम योगी को भेजे गए पत्र में कमलेंद्र सिंह ने कहा है कि फायर डिपार्टमेंट में अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी करने तथा फायर सेफ्टी से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लेने का अधिकार चीफ फायर ऑफिसर (CFO) के पास होता है। ऐसे में उन्हें घटना के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है।

कमलेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि अग्निकांड के दौरान दमकल वाहनों के मौके पर देर से पहुंचने की जिम्मेदारी संबंधित उच्च अधिकारियों की है। उन्होंने कहा कि घटना के बाद पूरे मामले की निष्पक्ष जांच किए बिना उन्हें निलंबित कर दिया गया, जिससे उनकी छवि और सेवा रिकॉर्ड प्रभावित हुआ है।

कमलेंद्र सिंह ने सीएम योगी से आग्रह किया है कि इस मामले की निष्पक्ष और तथ्यपरक समीक्षा कराई जाए तथा उनके खिलाफ की गई कार्रवाई पर पुनर्विचार किया जाए।

उन्होंने भरोसा जताया कि जांच के बाद वास्तविक तथ्यों के आधार पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।

आपको बता दें कि अलीगंज अग्निकांड में 15 बच्चों की जलकर मौत हो गई। इस घटना के बाद प्रशासन ने लापरवाही के आरोपों के तहत संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की थी। इसी मामले में कमलेंद्र सिंह को भी निलंबित किया गया था।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: लखनऊ में एनिमेशन कोचिंग में भयंकर आग, 15 की मौत

डॉ अनिल गंगवार
डॉ अनिल गंगवार, गैस्ट्रोलॉजिस्ट, लखनऊ
बेल्थरा रोड
सेंट जेवियर स्कूल, बेल्थरा रोड

Related posts

चकबंदी विभाग के खिलाफ किसानों का उग्र प्रदर्शन

Baliram Singh

योगी सरकार का दावा- आरक्षण नियमों का हुआ पालन 

Baliram Singh

गन्ना किसानों ने भरी हुंकार, रौनापार में होगी किसान पंचायत

Baliram Singh