ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

चंद्रशेखर जी ने सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण का सपना देखा था- यशवंत सिंह

युवा तुर्क

चंद्रशेखर चबूतरा पर “राष्ट्रपुरुष चंद्रशेखर स्मृति समारोह” का आयोजन

युवा तुर्क, लखनऊ

“चंद्रशेखर जी ने सशक्त, समृद्ध और सहृदय भारत के निर्माण का सपना देखा था। चंद्रशेखर जी का सपना तभी साकार होगा जब सम्पूर्ण देश इसकी जरूरत को समझे और इसके लिए लग जाए।“ लोकतंत्र सेनानी कल्याण समिति (उत्तर प्रदेश) के संरक्षक एवं पूर्व मंत्री यशवंत सिंह ने यह विचार व्यक्त किया है।

चंद्रशेखर जी
पूर्व पीएम चंद्रशेखर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए पूर्व मंत्री यशवंत सिंह

पूर्व मंत्री यशवंत सिंह ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी का जन्म शताब्दी वर्ष 17 अप्रैल 2026 से 17 अप्रैल 2027 तक पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया जाएगा।

इसी कड़ी में शुक्रवार को दारुल शफा स्थित चंद्रशेखर चबूतरा पर “राष्ट्रपुरुष चंद्रशेखर स्मृति समारोह” का आयोजन किया गया है।

यशवंत सिंह
पूर्व मंत्री यशवंत सिंह

सोमवार को इसकी तैयारी को लेकर चंद्रशेखर चबूतरा पर आयोजित बैठक में पूर्व मंत्री यशवंत सिंह ने कहा कि चंद्रशेखर जी का सपना तभी साकार होगा जब सम्पूर्ण देश इसकी जरूरत को समझे और इसके लिए लग जाए।

उन्होंने कहा, “इस राष्ट्रीय समझ के लिए हम लोगों को चंद्रशेखर जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना होगा। जन्मशताब्दी समारोह वर्ष इस कोशिश के लिए एक अच्छा अवसर है।”

लोकतंत्र सेनानी कल्याण समिति (उत्तर प्रदेश) के संरक्षक एवं पूर्व मंत्री यशवंत सिंह ने कहा कि चंद्रशेखर जी ने सशक्त, समृद्ध और सहृदय भारत के निर्माण का सपना देखा था।“

उन्होंने कहा कि अपने प्रधानमंत्रित्व काल में वह इस दिशा में बढ़ रहे थे कि कांग्रेस ने उनकी सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया।

उन्होंने कहा,‘‘ चन्द्रशेखर के सशक्त, समृद्ध और सहृदय भारत के सपने को साकार करना हम सभी चन्द्रशेखरवादियों का दायित्व है।’’

बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार धीरेंद्र नाथ श्रीवास्तव ने की। इस बैठक में पूर्व मंत्री शिवेंद्र सिंह समेत कई प्रमुख नेता, लोकतंत्र सेनानी मौजूद रहे।

चंद्रशेखर का जन्म उत्तर प्रदेश के अंतिम छोर पर स्थित बलिया जनपद के इब्राहिमपट्‌टी में 17 अप्रैल 1927 हुआ था। चंद्रशेखर 10 नवंबर, 1990 से 21 जून, 1991 तक देश के प्रधानमंत्री रहे।

डॉ अनिल गंगवार
डॉ अनिल गंगवार, गैस्ट्रोलॉजिस्ट, लखनऊ

Related posts

लोहिया जी को भारत रत्न देने की मांग

Baliram Singh

आसनसोल में ‘आर्थिक गणतंत्र’ की एंट्री, गोंगपा ने बलिराम गोंड को बनाया चेहरा

Baliram Singh

यूपी के 1.06 करोड़ जरूरतमंदों की पेंशन में होगी वृद्धि

Baliram Singh