ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

68500 शिक्षक भर्ती: ओबीसी अभ्यर्थियों ने मंत्री अनिल राजभर से की मुलाकात  

शिक्षक भर्ती

मुख्यमंत्री तक अभ्यर्थियों की पीड़ा पहुंचाने की अपील

युवा तुर्क, लखनऊ

68500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। जिसमें 68500 शिक्षक भर्ती पर  उ०प्र० राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के 7 जुलाई 2026 के आदेश के अनुपालन हेतु मुख्यमंत्री से कराने हेतु आग्रह किया।

उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने 68500 शिक्षक भर्ती के ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को आरक्षित वर्ग में मानते हुए भर्ती परीक्षा के उत्तीर्णांक में 5 प्रतिशत की छूट देकर पूर्णांक 150 में से 60 अंक अर्थात 40% अंक पाने वाले अभ्यर्थियों का रिजल्ट संशोधित करने एवं सफल अभ्यर्थियों को 68500 शिक्षक भर्ती की बची हुई सीटों पर नियुक्ति प्रदान करने का आदेश पारित किया।

योगी सरकार
विकास के पथ पर उत्तर प्रदेश (विज्ञापन)

जिसकी प्रतिलिपि 9 जुलाई 2026 को अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा शासन को भेजी गई। इस भर्ती में अभी भी लगभग 27000 सीटें खाली हैं , जिनमें से लगभग 10000 सीटें अकेले ओबीसी वर्ग में खाली हैं।

अभ्यर्थियों का कहना है कि मामले का सुखद एवं सकारात्मक निस्तारण हो सकता है। लेकिन बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मामले को 8 सालों तक तरह-तरह के बहाने बनाकर लंबित बनाए रखा। इस संबंध में अभ्यर्थी  सरकार और शासन में लगातार पैरवी कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री तक उनकी सही बात पहुंच सके। जिससे मुख्यमंत्री के द्वारा मामले का सकारात्मक हल निकाला जा सके।

अभ्यर्थियों के अनुसार बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री जी की ओर से जो भी दिशा निर्देश होंगे उसी के अनुरूप कार्यवाही करेंगे।

इसलिए अभ्यर्थी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी पीड़ा पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। अभ्यर्थियों को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री तक सही बात पहुंचाने के बाद उन्हें न्याय जरूर मिलेगा।

प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से आशुतोष वर्मा, अखिल कुमार, नवीन चौधरी, तूफान सिंह आदि ओबीसी अभ्यर्थी मौजूद रहे।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: चंद्रशेखर आजाद को मजबूत करेंगे पूर्व मंत्री, पूर्व आईएएस व पूर्व आईपीएस

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: 68500 शिक्षक भर्ती: छात्रों ने शिक्षा मंत्री से लगाई गुहार

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट

Related posts

दरोगा बनने का सपना अधूरा: बेटे को बचाने दौड़े पिता की भी करंट से मौत

Baliram Singh

आलू किसानों का दर्द राज्यपाल से बयां करने का दिखा असर,,,

Baliram Singh

रायबरेली से विजय रथ निकलने पर सोनभद्र में PDA सहभोज

Baliram Singh