चंद्रशेखर आजाद सीएम कैंडिडेट, बनाया सामाजिक परिवर्तन मोर्चा
युवा तुर्क, लखनऊ
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने अपने नए राजनीतिक मोर्चे का ऐलान कर दिया है। दोनों नेताओं ने अपने गठबंधन का नाम ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ (एसपीएम) रखा है। गठबंधन की ओर से चंद्रशेखर आजाद मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे.
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने ऐलान किया। चंद्रशेखर आजाद ने विपक्षी एकता को लेकर बड़ा संदेश दिया। उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को साथ आने का ऑफर दिया।
लखनऊ में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि उनका मोर्चा 2027 में सत्ता परिवर्तन के इरादे से चुनाव मैदान में उतरेगा। बीजेपी को सत्ता से बाहर करने के लिए जो भी दल उनके साथ आना चाहता है, उसका स्वागत है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस भी उनके साथ मिलकर चुनाव लड़ सकती हैं।
आजाद ने कहा, “हमारा दिल बड़ा है। हम समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को ऑफर देते हैं कि वे भी हमारे साथ मिलकर चुनाव लड़ें। जो भी हमारे साथ बीजेपी को हटाने आएगा, हम उसे शामिल करेंगे।
ओवैसी ने कहा कि वह आजाद की बातों से सहमत हैं और उनका गठबंधन उत्तर प्रदेश में बीजेपी को लगातार तीसरी बार सरकार बनाने से रोकने का मजबूत विकल्प बनेगा।ओवैसी ने कहा कि उनका गठबंधन सिर्फ बीजेपी को हराने के लिए चुनाव नहीं लड़ेगा। रोजगार, शिक्षा, सुरक्षा और आम लोगों से जुड़े जमीनी मुद्दे भी मोर्चे के चुनावी एजेंडे में रहेंगे।
चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि सामाजिक परिवर्तन मोर्चा उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा। आजाद ने बीजेपी पर संविधान और आरक्षण को खत्म करने की कोशिश करने का आरोप लगाया।
पढ़ते रहिए युवा तुर्क: मिर्जापुर में फिरौती न मिलने पर अगवा छात्र की हत्या



