ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

भगत सिंह ने आने वाली पीढ़ियों के लिए कुर्बानी दी: सत्यभान सिंह जनवादी

भगत सिंह

युवा तुर्क, अयोध्या

शहीद-ए-आजम भगत सिंह ने अपने लिए नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए कुर्बानी दी। महान क्रांतिकारी भगत सिंह की जयंती के अवसर पर शहीद भगत सिंह स्मृति ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सत्यभान सिंह जनवादी ने यह विचार व्यक्त किया।

Ayodhya
जयंती पर याद किए गए महान क्रांतिकारी भगत सिंह

नगर निगम ऑफिस के सामने स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद प्रेस क्लब में “भगत सिंह और आज का युवा” विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी में मुख्य वक्ता सत्यभान सिंह जनवादी ने भगत सिंह के जीवन, उनके विचारों और देश के युवाओं के प्रति उनकी सोच पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि क्रांतिकारियों ने अपने लिए नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए कुर्बानी दी और उनके विचार आज के युवाओं के लिए भी प्रासंगिक हैं।

वरिष्ठ अधिवक्ता एवं फैजाबाद बार एसोसिएशन के पूर्व मंत्री गिरीश चंद्र तिवारी ने कहा कि भगत सिंह केवल एक महान क्रांतिकारी ही नहीं, बल्कि गंभीर चिंतक और अध्ययनशील युवा थे। पूजा श्रीवास्तव ने कहा कि भगत सिंह ने अपने समय के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक सवालों को समझने तथा वैज्ञानिक एवं तार्किक दृष्टिकोण विकसित करने पर जोर दिया।

नाजिश फातिमा ने कहा कि आज के युवाओं के लिए उनका जीवन संघर्ष, साहस, अध्ययन और सामाजिक जिम्मेदारी की प्रेरणा देता है।

राज्य कर अधिकारी (से.नि.) बृजेश कुमार मौर्य ने कहा कि युवाओं को शिक्षा, रोजगार, वैज्ञानिक सोच, सामाजिक समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक होकर समाज निर्माण में भूमिका निभानी चाहिए।

धीरज द्विवेदी ने कहा कि भगत सिंह का सपना एक ऐसे समाज का था जिसमें शोषण और भेदभाव के लिए कोई स्थान न हो।

अखिलेश सिंह ने कहा कि भगत सिंह के विचारों को केवल स्मरण करने के बजाय उन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाना और वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों के संदर्भ में समझना आवश्यक है। अतीक अहमद ने कहा कि आज के युवा और महिलाओं को अपने अधिकार के लिए आगे आना होगा, तभी मौकापरस्त ताकतों को हटाया जा सकता है।

गोष्ठी में युवा लेखक राजीव श्रीवास्तव,प्रेरणा, राजकुमारी, नाजिश फातिमा, अखिलेश सिंह, पप्पू सोनकर, चाँद, आराधना सिंह, पूनम श्रीवास्तव, महर्षि पांडेय, सीपीआई नेता अशोक तिवारी, खेत मजदूर नेता शैलेंद्र सिंह, मंजू मौर्य, अनीता पांडे, किरण भारती, लक्ष्मी, कुसुम चौहान, सुमन, साधना पांडेय सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: हाई टेंशन तार की चपेट में आने से दूल्हे के भाई समेत तीन युवकों की दर्दनाक मौत 

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट

Related posts

नेतृत्व की पहली पाठशाला बना न्यू सेंट्रल पब्लिक अकैडमी

Baliram Singh

2027 में बेल्थरा रोड से प्रवीण प्रकाश मजबूत दावेदार  

Baliram Singh

68500 शिक्षक भर्ती: ओबीसी अभ्यर्थियों के समर्थन में उतरे सांसद संजय सिंह

Baliram Singh